• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास,विश्वास का प्रतीक बनी : राधा मोहन

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
राधा मोहन Radha Mohan

राधा मोहन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण भाजपा सम्पूर्ण देश में विकास, विश्वास और प्रगति का प्रतीक बन गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कही है।

श्री सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार समेत देश के कई अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की विजय यह दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता श्री मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण आज भाजपा सम्पूर्ण देश में विकास, विश्वास और प्रगति का प्रतीक बन गई है।

पंजाब: कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जाएगी

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश के खजाने पर पहला हक गांव, गरीब, किसान का है। उन्होंने स्वामी नाथन रिपोर्ट की चर्चा करते हुए कहा कि छह अगस्त 2018 को स्वामीनाथन ने स्वयं कहा था कि यद्यपि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन 2006 में किया गया लेकिन इसकी रिपोर्ट को मोदी सरकार के आने तक ठण्डे बस्ते में डाले रखा गया।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिबद्धता गांव, गरीब, किसान के कल्याण की है। श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों में गांव, गरीब व किसान के हितों को लेकर जितना काम हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के छह वर्षो के कार्यकाल में किसानों के कल्याण के लिए बेमिसाल कार्य हुए है। गांव, गरीब, किसान को समर्पित मोदी सरकार द्वारा देश के 10 करोड़ किसानों को साल में 6 हजार रूपये दिये जा रहे है। वर्षों से किसानों में बैचेनी थी कि उन्हें दलालों से मुक्ति मिले जिसे दूर करने का श्रेय श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल: अजय कुमार लल्लू

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के संगठन की सुद्दढ़ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाकी पार्टियां जब चुनाव आते है तब सक्रिय होते हैैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को हमेशा मजबूत कर सक्रिय रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जनता से सीधा जुड़ाव रखती है। चुनाव आते-जाते रहते है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और समाज की सेवा का कार्य निरंतर करते रहते है।

इससे पहले बैठक में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तर प्रदेश में 25 दिसम्बर से शुरू हो रहे चार दिवसीय प्रवास पर भी चर्चा हुई। श्री नड्डा 25 व 26 दिसम्बर को लखनऊ में और 27 व 28 को राज्य में किसी अन्य स्थान पर प्रवास पर रहेंगे। बैठक में तय किया गया कि आगामी 20 दिसम्बर तक मण्डल प्रभारियों की कार्यशालाये 18 स्थानों पर कमिश्नरी मण्डल स्तर पर आयोजित की जायेगी।

Tags: 24ghanteonline24ghanteonline.comCoronavirusCOVID-19Indianarendra modiNational newsRadha Mohanup newsUttar PradeshYogi Adityanathकांग्रेसपार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डापीएम मोदीप्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंहबीजेपीभाजपाराधा मोहन
Previous Post

कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार

Next Post

यूपी में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा दो करोड़ के करीब पहुंचा: अमित मोहन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
उत्तराखंड

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: मुख्यमंत्री धामी

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Next Post

यूपी में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा दो करोड़ के करीब पहुंचा: अमित मोहन

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

‘अमित शाह के रास्ते का कांटा हैं योगी, उनको हटाने का…’…, लखनऊ में केजरीवाल का बड़ा हमला

16/05/2024
Mahua Moitra

TMC नेता महुआ मोइत्रा पर ईडी का बड़ा एक्शन, PMLA के तहत दर्ज किया केस

02/04/2024
Property Seized

गैंग लीडर की 3.73 करोड़ रुपये की सम्पति कुर्क

20/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version