• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश कार्यकारिणी में बीजेपी ने दी इस आयु के लोगों को वरीयता, इन बातों का रखा ख़ास ध्यान

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
स्वतंत्रदेव सिंहSwatantra dev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपनी टीम यानी भाजपा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की है। स्वतंत्रदेव सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी टीम में युवाओं के साथ अनुभवी लोगों को भी रखा है। इस भारी भरकम टीम में 16 उपाध्यक्ष, सात प्रदेश महामंत्री तथा 16 मंत्री के साथ दो कोषाध्यक्ष भी हैं। विजय बहादुर पाठक तथा पंकज सिंह को प्रोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने लगभग नई टीम तैयार की है। इसमें 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वरीयता दी गई है। क्षेत्रीय तथा सामाजिक संतुलन साधने के साथ ही टीम के गठन में इस बार आधी आबादी का भी ठीक से ध्यान रखा गया है। महिलाओं की भाागेदारी को बढ़ाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी हैं और वह पिछड़ी जाति से आते हैं। भाजपा राज्य संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री पद काफी अहम माने जाते हैं। इस बार प्रदेश उपाध्यक्ष के 16 पदों पर सवर्ण हैं जबकि पांच पिछड़ी जाति से हैं, दो अनुसूचित जाति और एक जनजाति के लोगों को शामिल किया गया है।

यूपी में कोरोना बना रहा है रिकॉर्ड, 24 घंटे में 5375 नए मामलों के साथ 70 मौत

भाजपा प्रदेश मंत्री पद पर 16 लोगों को शामिल किया गया है। प्रदेश मंत्री के पद पर पांच सवर्ण, छह पिछड़ी जाति से और पांच अनुसूचित जाति और जनजाति से आने वाले लोग हैं। प्रदेश महामंत्री के पद पर शामिल सात लोगों में पांच सवर्ण हैं। एक ओबीसी और एक दलित को जगह दी गई है। भाजपा ने इस बार प्रदेश की नई कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों का पूरा ख्याल रखा है साथ-साथ इलाकाई प्रतिनिधित्व भी देने की पूरी कोशिश की है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने अपना कार्यकाल संभालने के लम्बे समय बाद शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद टीम की घोषणा की गई है। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को मिलाकर 42 सदस्यीय है।

राज्य की नियोजन नीति को चुनौती की याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट ने रख लिया फैसला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम बनाने में करीब साल भर का समय लिया है। स्वतंत्र देव सिंह की टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, जबकि सात प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। 16 प्रदेश मंत्री के साथ दो कोषाध्यक्षों को टीम में जगह दी गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष 

  • लक्ष्मण आचार्य (वाराणसी)
  • पंकज सिंह (नोएडा)
  • विजय बहादुर पाठक (लखनऊ)
  • कांता कर्दम (मेरठ)
  • सलिल विश्नोई (कानपुर)
  • दयाशंकर सिंह (बलिया)
  • सुरेंद्र नागर (नोएडा)
  • सतपाल सैनी (मुरादाबाद)
  • पद्मसेन चौधरी (बहराइच)
  • नीलम सोनकर (आजमगढ़)
  • कमलावती सिंह (कानपुर)
  • प्रकाश पाल (कानपुर)
  • संतोष सिंह (लखनऊ)
  • देवेंद्र चौधरी( मेरठ)
  • ब्रजबहादुर उपाध्याय (हाथरस)
  • सुनीता दयाल (गाजियाबाद)।

प्रदेश महामंत्री

  • जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर)
  • गोविंद नारायण शुक्ल(अमेठी)
  • अश्वनी त्यागी (मेरठ)
  • अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़)
  • सुब्रत पाठक (कन्नौज)
  • अनूप गुप्ता (लखीमपुर)
  • प्रियंका रावत (बाराबंकी)
  • त्रयंबक त्रिपाठी (संतकबीर नगर)
  • सुभाष यदुवंश (बस्ती)
  • संजय राय (गाजीपुर)
  • चंद्रमोहन सिंह (बुलंदशहर)
  • देवेश कोरी (कानपुर)
  • शंकर गिरी (वाराणसी)
  • अंजुला माहौर (आगरा)
  • अशोक जाटव (चित्रकूट)
  • प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद)
  • मीना चौबे (वाराणसी)
  • रामचंद्र कनौजिया (लखनऊ)
  • शकुंतला चौहान-लोनिया (गोरखपुर)
  • अनामिका चौधरी-निषाद (प्रयागराज)
  • पूनम बजाज(अलीगढ़)।
Tags: 24ghante online.comAssembly Election 2022JP naddaLucknow Newsswatantra dev singhSwatantra Dev's new teamदेखें पूरी लिस्टबीेजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डास्वतंत्र देव सिंहस्वतंत्र देव सिंह की नई टीम
Previous Post

इस यूनिवर्सिटी को मिला मुस्कुराएगा इंडिया इनीशिएटिव में पहला स्थान

Next Post

मोहर्रम की पहली तारीख को शुरू हुआ अंगारों पर मातम

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
मोहर्रम की पहली तारीख

मोहर्रम की पहली तारीख को शुरू हुआ अंगारों पर मातम

यह भी पढ़ें

Income Tax raid on Om Prakash Jaiswal

शराब कारोबारी भाजपा नेता के घर एवं कार्यालयों पर आयकर का छापा

22/07/2021
ukraine-russia war

Russia-Ukraine War: बम धमाकों से दहली राजधानी कीव, भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

24/02/2022
Devuthani Ekadashi

इस दिन से शुरू हो रहा है चातुर्मास, इस दौरान न करें ये गलतियां

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version