• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi in Siliguri

PM Modi in Siliguri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि दो मई के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और उसके सीटों की संख्या 200 के भी पार चली जाएगी।

एक चुनावी रैली को यहां संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष की बौखलाहट और बढ़ गई है। जय श्री राम के आह्वान और दुर्गा विसर्जन से उन्हें पहले ही परेशानी थी, अब उन्हें तिलक और भगवा वस्त्र से भी दिक्कत होने लगी है तथा उनके लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कह रहे हैं। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में असली परिवर्तन बस एक महीने दूर है। भाजपा की जीत का आंकड़ा 200 के भी पार जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य गैर-भाजपा नेताओं को पत्र लिखे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा,   पहले चरण का मतदान होने के बाद  दीदी  की बौखलाहट और बढ़ गई है। कल ही दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेजकर मदद की अपील की है। जो लोग दीदी की नजर में बाहरी हैं, टूरिस्ट हैं, जिन्हें वो कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं, अब उनसे समर्थन मांग रही हैं।

बंगाल चुनाव: BJP नेता की कार में तोडफोड, TMC वर्करों ने की पोलिंग एजेंट की पिटाई 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को पहले ही गाली दे चुकी हैं और निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा कर चुकी है। उन्होंने कहा,   आपकी (बनर्जी की) बौखलाहट बंगाल के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। आपने बंगाल के साथ विश्वासघात किया है और अब आप बंगाल की परंपरा और यहां की मान मर्यादाओं का भी अपमान कर रही हैं।   उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पहले से ही जानता है कि आपको   जय श्रीराम   और दुर्गा विसर्जन से दिक्कत रही है।

उन्होंने कहा कि अब दीदी को तिलक से दिक्कत है। अब दीदी को भगवा वस्त्र से दिक्कत है। और तो और अब दीदी के लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कहने लगे हैं।

मोदी ने आरोप लगाया कि समाज के एक वर्ग को खुश करने के लिए उनके द्वारा ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा,  वोट के लिए किसी को खुश करना है तो यह आपका अधिकार है लेकिन पश्चिम बंगाल के लोगों की आस्था को, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद तथा चैतन्य महाप्रभु की पहचान को मैं गाली नहीं देने दूंगा।

रजनीकान्त को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ दुश्मनी की भाषा   बोलने का आरोप लगाया और कहा कि यह उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल पैदा करता है।

उन्होंने कहा, आप भूल गई हैं कि आपने सीएम के नाते संविधान की शपथ ली हुई है। भारत का संविधान आप को दूसरे राज्यों के लोगों का इस तरह अपमान करने की इजाज नहीं देता है। आप चाहे जितनी मेरी बेइज्जती कर लीजिए, मुझे गाली दीजिए लेकिन दीदी मेरा आग्रह है आपसे कि देश के संविधान का अपमान मत करिए। बाबा साहब आंबेडकर की भावना का अपमान मत करिए।

अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान प्रसिद्ध जोशेरेश्वरी मंदिर जाने और वहां मतुआ समाज के आध्यात्मिक गुरु की पूजा अर्चना करने पर ममता बनर्जी द्वारा आपत्ति जताने पर प्रधानमंत्री ने हैरानी जताई।

Tags: benagl newsBengal Electionbengal election nesbengal election updatesNational news
Previous Post

Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे यीशू, फिर क्यों कहा जाता है ‘गुड फ्राइडे’

Next Post

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जुमला और घोटालों की सरकार रही है : संजय सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post
sanjay singh

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जुमला और घोटालों की सरकार रही है : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

kalava

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
chitfund scam

सीबीआई पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में कर रही है छापेमारी

28/11/2020
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- बिहार रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में रचा नया इतिहास

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version