• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जुमला और घोटालों की सरकार रही है : संजय सिंह

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह गुरुवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से अपने गृह जनपद गोरखपुर की भी कानून व्यवस्था संभाले नहीं संभल रही है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में 5 दिनों में 6 हत्याएं हुई हैं।

गोंडा में भाजपा नेता के बेटे ने 5 साथियों के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया, मगर मुख्यमंत्री बंगाल, केरल और तमिलनाडु में घूम-घूम कर यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था के झूठे दावे करने में व्यस्त हैं। हर घर में जल हर घर में नल में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है।

सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और भाजपा नेता राजेश्वर सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र गौतम, वीरेंद्र कुमार दुबे निर्माता निर्देशक अभिनेता वकार खान, मजदूर नेता और रुद्राक्ष संस्था के अध्यक्ष रोहिताश्व श्रीवास्तव साफिया शबनम राकेश त्रिपाठी सहित 10 से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने राहुल श्रीवास्तव को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष विभूषित किया।

मुख्य सचिव ने सिविल हाॅस्पीटल में सपत्नी ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी ने जिन लोगों को अपना उम्मीदवार घोषित किया उन्हें धमकाया जा रहा है। 3 जिलों में ऐसी घटनाएं प्रकाश में आने के बाद आप पार्टी ने यह तय किया है कि वह समर्थित उम्मीदवारों को सीधे नामांकन कराएगी।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल को लेकर पार्टी की पूरे देश में स्वीकार्यता बढ़ी है। वह केजरीवाल मॉडल को आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जुमला और घोटालों की सरकार रही है।

सीएम योगी ने बुंदेलखंड विकास बोर्ड का किया गठन, कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

80 मीटर गोशाला, शमशान में दलाली का घोटाला, कोरोना घोटाला का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी महंगाई और नोटबंदी ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। जनता के आगे भाजपा का झूठ बेनकाब हो चुका है।

Tags: Sanjay Singhup news
Previous Post

दो मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : पीएम मोदी

Next Post

शाहनवाज ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएम योगी पर हैं कई मुकदमे दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Shahnawaz Alam

शाहनवाज ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएम योगी पर हैं कई मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़ें

Arrested

सवा करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

18/07/2022
arrested

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

16/06/2022
dr. kafeel khan

डॉ कफ़ील को बड़ी राहत, निलंबन आदेश पर रोक

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version