• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाहनवाज ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएम योगी पर हैं कई मुकदमे दर्ज

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Shahnawaz Alam

Shahnawaz Alam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट में जिस एंबुलेंस से पेश किया गया, उस एंबुलेंस का नंबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के आरटीओ कार्यालय में दर्ज बताया गया। वहीं, हकीकत में यह एंबुलेंस पंजीकृत है ही नहीं। रजिस्ट्रेशन की मियाद समाप्त हो चुकी है। इतना ही नहीं जिस अस्पताल का नाम एंबुलेंस पर लिखा था वह भी फर्जी है।

अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने मुख्तार के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह कुछ भी करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम का कहना है कि तथ्य अपने आप सारी बातें बता रहे हैं। अगर सरकार सीरियस होती, उसकी नियत में कोई खोट नहीं होता तो इस तरह की गलती तो नहीं हो सकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि अस्पताल भी फर्जी निकल जाए, जिस एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है, उसकी मियाद भी खत्म हो चुकी हो। कुछ न कुछ तो है कि सरकार ध्यान बंटाने के लिए ऐसा कुछ कर रही है।

सीएम योगी ने बुंदेलखंड विकास बोर्ड का किया गठन, कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

सरकार की ऐसी छवि बनी हुई है कि जिस दिन मुख्तार को लाना था, उस दिन से ही सोशल मीडिया पर यह बात चलने लगी कि कहीं विकास दुबे की तरह इनकी गाड़ी भी तो नहीं पलट जाएगी। शाहनवाज आलम ने कहा कि सरकार ने अपनी मंशा पूरी तरह सरेआम कर दी है। लोग उस पर बात करने लगे हैं। सरकार कोई भी काम कर रही है उसको संदेह की नजर से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक इस घटना का सवाल है अगर ऐसा कुछ होता है, सरकार कुछ ऐसा करती है तो अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए किया जाएगा। यह न्याय प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश है। क्योंकि मुख्तार का अंडर ट्रायल चल रहा है। आपको जो भी पक्ष रखना है वहां पर रखिए। इस तरह की कोई साजिश हो रही है तो यह निश्चित तौर पर क्रिमिनल एक्ट है। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है, इसकी जांच होनी चाहिए।

श्रीनगर: बीजेपी नेता अनवर खान को आतंकियों ने मारी गोली, सुरक्षाकर्मी शहीद

जिस एम्बुलेंस का मामला तूल पकड़ रहा है, उसके बारे में बाराबंकी आरटीओ के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल के नाम से एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन बताया जा रहा है, वह मौजूद नहीं है। एंबुलेंस का नंबर यूपी 41 एटी 7171 है, जिसकी मियाद साल 2015 में खत्म हो चुकी है। एंबुलेंस की फिटनेस 2017 में समाप्त हो गई है।

Tags: cm yogiLucknow NewsMukhtar AnsariShahnawaz Alamup news
Previous Post

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जुमला और घोटालों की सरकार रही है : संजय सिंह

Next Post

प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है : अरशद खान

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
Arshad Khan

प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है : अरशद खान

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

कांग्रेस की नसों में किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त : प्रियंका

29/12/2020
Chambal International Film Festival

तीन सितंबर से शुरू होगा चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल,पोस्टर रिलीज

24/08/2022
Car Accident

मातम में बदली खुशियां, शादी में जा रहे तीन भाई-बहन की मौत

04/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version