• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का न तो विकास से और ना ही जनहित से दूर-दूर तक का नाता है : अखिलेश

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि कोरोना के कारण जान गंवाने वालों के साथ नाइंसाफी से भाजपा सरकार की अमानवीयता और संवेदनहीनता की साफ झलक मिलती है।

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओं और अपने ही घोषित निर्णयों का मजाक बनाकर लोकतंत्र की भावनाओं पर गहरा आघात किया है। चार वर्ष के कार्यकाल में ही भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को धोखा दिया है और सबके साथ के नारे को भुला दिया है। कोरोना की महामारी के दौर में दिन रात एक कर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के संक्रमण में मृत्यु पर मुख्यमंत्री उनके परिजनों को आर्थिक मदद के एलान करते रहे। प्रधानमंत्री तो कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वालों की याद में कई बार भावुक होते दिखाई दिए हैं लेकिन हर वादे को धुएं की तरह हवा में उड़ा देने में भाजपा ने बड़ी महारत हासिल कर ली है।

उन्होने कहा कि कानपुर में जान गंवाने वाले दारोगा मुकेश आर्य के परिजनों को सात माह बाद भी ना नौकरी मिली और नहीं पेंशन। मां को साथ लेकर बेटा अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। शासन ने स्वीकृत की थी 50 लाख की सहायता राशि जो बंटी नही। अधिकारी कोरोना से जान देने वालो की सूची में भी गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर के काकादेव थाने में तीन दारोगा समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत हुई मगर शासन को दो दारोगा के ही नाम भेजे गए। लखनऊ में कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले एलडीए के इंजीनियर एस के अग्रवाल के परिजनो को पीएफ का एक पैसा भी नहीं दिया गया।

श्री यादव ने कहा कि 1600 से ज्यादा शिक्षक पंचायत चुनावों की ड्यूटी में अपनी जान गंवा बैठे। बेसिक शिक्षा मंत्री जी केवल 3 शिक्षकों का नाम लेकर रुक गए। बाद में दबाव पड़ने पर और नाम जोड़ने का निर्णय हुआ। बड़ी संख्या में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बूलेंस सेवा के भी कर्मी कोरोना संक्रमित हुए और उनकी सांसे थम गई। कुछ के परिवारों के एक मात्र कमाने वाले की मौत से तो आश्रितों का जीवन ही अंधकारमय हो गया है।

उन्होने कहा कि भाजपा न तो कोरोना से लड़ाई में गंभीर है और नहीं कोरोना संक्रमित सेवा कर्मियों की शहादत का सम्मान करती है, उसके नेता तो बस विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाने में ही जुटे हुए हैं। भाजपा का न विकास से और नहीं जनहित से दूर-दूर तक संबंध है। लोकतंत्र में जनता को धोखा देने का महापाप करने में भी भाजपा को संकोच नहीं। उसे बस सत्ता की भूख है और उसके लिए वह किसी हद तक जा सकती है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

पेड़ पर लटकता मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, गांव में फैली सनसनी

Next Post

मूक-बधिर बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 3 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
Next Post
rape

मूक-बधिर बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 3 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

नवरात्रि में करें ये उपाय, घर से भाग जाएगी दरिद्रता

20/03/2026
Aishwarya Rai

Paris Fashion Week में ऐश्वर्या राय ने लगाई आग, गोल्डन कलर की शिमरी गाउन में लूट ली महफिल

02/10/2023
न्यूड मैन

Sunbath ले रहे शख्स का लैपटॉप लेकर भागा जंगली सूअर, न्यूड अवस्था में ही दौड़ पड़ा व्यक्ति

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version