• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूक-बधिर बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 3 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा। न्यायालय पोक्सो क्रम-4 कोटा ने मूक-बधिर विमंदित बालिका से दुष्कर्म व 6 माह का गर्भ ठहराने तथा दो अन्य नाबालिग छात्रा व युवती से दुष्कर्म के मामलों में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी है।

विशिष्ट लोक अभियोजक धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि रामपुरा कोतवाली पुलिस ने 31 अगस्त 2020 को 22 वर्षीय मंदबुद्धि निमंत्रित बालिका से 4-5 माह पूर्व दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में धारा 376 के तहत पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात आरोपी अनीश खान उर्फ घीसू पुत्र अज्जू खान उर्फ अजीज निवासी महात्मा गांधी कॉलोनी थाना रेलवे कॉलोनी हाल कोट के ऊपर लाडपुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया था।

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि देवली मांझी थाना पुलिस ने 2 अप्रैल 2021 को एक नाबालिग 17 वर्ष 9 माह की स्कूली छात्रा को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में धारा 363,366,376 एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात आरोपी रवि प्रकाश पुत्र राधेश्याम निवासी – थाना देवली मांझी जिला कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया था।

इसी प्रकार आरके पुरम थाना पुलिस ने 19 मई 2019 को पीड़िता की रिपोर्ट पर 18 मई 2019 को प्रातः 9:00 बजे एक मजदूर महिला की 16 वर्षीय पुत्री को भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात आरोपी राजू तंवर पुत्र रोडू लाल निवासी ग्राम हरिपुरा थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया था। तीनों आरोपियों की ओर से न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी पेश की गई थी,जिन्हें सुनवाई के पश्चात खारिज कर दिया गया है।

 

Tags: crime news
Previous Post

भाजपा का न तो विकास से और ना ही जनहित से दूर-दूर तक का नाता है : अखिलेश

Next Post

केवल खाद्यान्न उत्पादन से किसानों की आय नहीं बढ़ सकती : शाही

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
राष्ट्रीय

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारी तेज, CM नायब सैनी ने लिया जायजा

30/10/2026
राष्ट्रीय

CM सैनी का किसानों को दिवाली गिफ्ट, गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा

30/10/2026
पंजाब

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Next Post
surya pratap shahi

केवल खाद्यान्न उत्पादन से किसानों की आय नहीं बढ़ सकती : शाही

यह भी पढ़ें

Pankaj Tripathi

मिर्जापुर-2 में अपने रोल को इस साल का बेस्ट नहीं मानते पंकज त्रिपाठी

10/12/2020
yogi

योगी 2.0 में जीवन की सुगमता की ओर बढ़ी सरकार

28/04/2022

Senior Citizens को आयकर में मिलती है कई तरह की छूट, इस तरह उठाएं फायदा

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version