• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानो नौजवानो से वादाखिलाफी की आरोपी है भाजपा : अखिलेश

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानो और नौजवानो से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि दोहरे चरित्र वाली भाजपा एक ओर जिला पंचायत अध्यक्षों का स्वागत करती है और दूसरी ओर उसी ने लोकतंत्र की हत्या की है।

श्री यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जेलों में पिछड़े, दलित और मुसलमान सबसे ज्यादा बंद है। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र के पहले पृष्ठ में ही जो वायदे किए थे उनको भी पूरा नहीं किया। उसने किसानों की आय दुगनी करने और दूध के नए प्लांट लगाने का वादा किया था। न किसान की आय दोगुनी हुई न गन्ना किसानों का बकाया भुगतान हुआ और नहीं दूध के नए प्लांट लगे। भाजपा सरकार ने नौजवानों को रोजगार नहीं दिया है।

उन्होने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी किसान संकट में है। भाजपा किसान विरोधी है, रोटी-कपड़ा देने वाला अन्नदाता परेशान है। भाजपा सरकार तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों की जमीनें छीनने का षड़यंत्र कर रही है। इसलिए किसान भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। विकास के लिए किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन का वाजिब मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को न्याय मिलेगा, उनको सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र में पहले पृष्ठ पर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया पर उसने खाद-बीज, कीटनाशक, पेट्रोल-डीजल, कृषियंत्र आदि खेती से सम्बन्धित सभी आवश्यक वस्तुए महंगी कर दी। भाजपा का दूसरा वादा दूध डेयरी प्लांट लगाने की बड़ी योजना बनाने का था जिसे उसने भुला दिया। सपा सरकार में ही अमूल के दो प्लांट लगे थे। मदर डेरी का प्लांट लगा था। अमूल प्लांट में यूपी के किसानों से नहीं गुजरात से दूध लिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय पराग डेरी को पटरी पर लाया गया था। भाजपा ने डेयरी विकास के सभी कामों को रोक दिया।

उन्होने कहा कि सोशल मीडिया में भाजपा ने झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया है। जनता अब सच जानने लगी है। समाजवादी सरकार में फोर-जी का विस्तार हुआ जिससे गांव-गांव तक नेट सेवा उपलब्ध है। भाजपा की पोल खुलने से उसमें घबराहट है। भाजपा का दोहरा चरित्र है। एक ओर वह जिला पंचायत अध्यक्षों का स्वागत कर रही है दूसरी ओर उसी ने लोकतंत्र की हत्या की है, महिलाओं का चीर हरण किया। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

श्री यादव ने कहा कि सपा की सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जमीन 70 प्रतिशत अधिग्रहित की गई थी। उसके आगे एक इंच जमीन नहीं ली गई है। भाजपा को अपने ठेकेदारों को एडजस्ट करना था इसलिए टेण्टर रोका गया। उन्होंने कहा गोरखपुर में नाव चल सकती है, मेट्रो नहीं। जो शिक्षक कोविड से मरे उनकी सही संख्या बताने में परहेज किया जा रहा है।

उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी भाषा पर संयम रखें। वर्ना उनको उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा। किसान विरोधी, विकास विरोधी भाजपा सरकार को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

इससे पहले उन्होने विभिन्न दलों से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अबू आसिम आजमी, राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो बी. पाण्डेय, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्ता उपस्थित थे।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

सीएम योगी का एक्शन ऑन द स्पॉट, लापरवाही बरतने पर अफसरों को लगाई फटकार

Next Post

आटा चक्की के पट्टे के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत 

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
पट्टे की चपेट में आने से मौत

आटा चक्की के पट्टे के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत 

यह भी पढ़ें

sucha singh

एशियाई खेलों के पदक विजेता धावक सुच्चा सिंह कोविड-19 से उबरे

20/08/2020
Harish Rawat

हरीश रावत ने पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा, पहाड़ी व्यंजनों को लेकर कही ये बात

10/12/2023
BSF

BSF कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब है फेज-1 एग्जाम

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version