• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीएसपी की विकास परियोजनाओं को अपना बता पीठ थपथपा रही है बीजेपी : मायावती

Desk by Desk
18/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मायावती Mayawati

मायावती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन परियोजना को राज्य में रही बहुजन समाज पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार का ‘विकास मॉडल’ बताया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उनके द्वारा शुरू किये गये कार्यों पर पहले समाजवादी पार्टी और अब भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है।

नरोत्तम मिश्रा बोले, दिग्विजय व कमलनाथ की सरकारें सबसे भ्रष्ट थीं

मायावती ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में खासकर गंगा एक्सप्रेस-वे हो या विकास की अन्य परियोजनाएं अथवा जेवर में बनने वाला नया हवाई अड्डा हो, जग-जाहिर है कि ये सभी बसपा की मेरी तत्कालीन सरकार में तैयार किए गए विकास के प्रख्यात मॉडल हैं। जिन्हें लेकर पहले सपा व अब वर्तमान भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाती रहती हैं।

1. यूपी में खासकर गंगा एक्सप्रेस-वे हो या विकास के अन्य प्रोजेक्ट अथवा जेवर में बनने वाला नया एयरपोर्ट, पूरे जग-जाहिर तौर पर ये सभी बीएसपी की मेरी सरकार में ही तैयार किए गए विकास के वे प्रख्यात माडल हैं जिसको लेकर पहले सपा व अब वर्तमान बीजेपी सरकार अपनी पीठ आप थपथपाती रहती है।

— Mayawati (@Mayawati) December 18, 2020

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, साथ ही मेट्रो एवं अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, कन्नौज सहित प्रदेश के प्राचीन व प्रमुख शहरों में बुनियादी जनसुविधाओं की नई योजनाएं व उन्हें रिकॉर्ड समय में पूरा करने का काम भी बसपा का ही विकास मॉडल है। जो कानून द्वारा कानून के राज के साथ प्राथमिकता में रहा, जिससे सर्वसमाज को लाभ मिला।

बसपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा कि इस प्रकार मेरी सरकार के 2012 में जाने के बाद उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है। वह ज्यादातार बसपा की सोच का ही परिणाम है. मेरी सरकार में ये काम और अधिक तेजी से होते अगर तत्कालीन कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार पर्यावरण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी नहीं करती।

3. इस प्रकार मेरी सरकार के सन 2012 में जाने के बाद यूपी में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है वे अधिकांश बीएसपी की सोच के ही फल हैं। मेरी सरकार में ये काम और अधिक तेजी से होते अगर तब कांग्रेस की रही केन्द्र सरकार पर्यावराण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी नहीं करती।

— Mayawati (@Mayawati) December 18, 2020

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन के लोगो , नाम और डिजाइन को अपनी स्वीकृति दी। चार फेज में बनने के लिए प्रस्तावित इस हवाई अड्डे की शुरुआती क्षमता 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष की होगी, जिसे अलग-अलग फेज में विस्तार देते हुए 2050 तक सात करोड़ यात्री प्रति वर्ष तक किया जाएगा।

सीएम योगी ने गुरुवार को कहा था कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विश्व के बेहतरीन हवाई अड्डों में से एक होगा, उत्तर प्रदेश सरकार इसे विश्वस्तरीय बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट भारत का गौरव बनेगा, हम इसे एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में विश्व पटल पर प्रस्तुत करेंगे।

Tags: bjpbspcm yogi adityanathmayawatiग्लोबल ब्रांडनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डामायावतीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, अश्विन ने ग्रीन को भेजा वापस

Next Post

WhatsApp में जल्‍द ही बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का लुत्फ

Desk

Desk

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
Next Post
whatsapp

WhatsApp में जल्‍द ही बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का लुत्फ

यह भी पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सिराथू से भरा पर्चा, कहा- मैं सिराथू का बेटा हूं, सिराथू मेरा है

03/02/2022
Farmer protest

दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए बुरारी में की व्यवस्था, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति

28/11/2020
up election

पश्चिमी उप्र के 11 जिले रखेंगे चुनावी भविष्य की आधारशिला

20/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version