• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा इकलौती पार्टी है जो परिवारवाद में विश्वास नहीं करती : नड्डा

Writer D by Writer D
23/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
JP Nadda

JP Nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस और अन्य दलों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुये भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि देश में करीब 1500 राजनीतिक दलों के बीच भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद पर विश्वास नहीं करती और यहां आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बन सकता है।

श्री नड्डा ने गोमतीनगर विस्तार में स्थित सीएमएस सभागार में शुक्रवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा की सदस्यता हासिल करने वालों को खुद को भाग्यशाली समझना चाहिये क्योंकि देश में 1500 राजनीतिक दलों में सिर्फ भाजपा ही है, जहां आम कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यहां परिवारवाद नहीं चलता। यहां सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन भी सकता है और बनवा भी सकता है।

छेडख़ानी से तंग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरोपी समेत तीन लोग हिरासत में

उन्होने कहा कि राजनीति में विचारों की पूंजी लेकर जो आगे बढ़ता है, वह सफल होता है। भाजपा इकलौती पार्टी है जो विचारों, सिद्धांतों को लेकर आज तक चल रही है और परिवारवाद से बची हुई है।

उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर को मजबूत करने की नसीहत देते हुये कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को इस काम को अविलंब शुरू करना होगा। लद्दाख से लेकर केरल तक और पूरब से पश्चिम तक भाजपा का डंका बज रहा है। बूथ स्तर पर स्थिति को और मजबूत करने की जरूरत है क्योंकि बूथ से मिली जीत से कोई भी चुनाव जीता जा सकता है।

उन्होने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में दर्ज 30 नामो से व्यक्तिगत संपर्क करना होगा। उन्हे केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देनी होगी और उसके लाभ गिनाने होगे। यही नही, कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के मतदाताओं के सुख दुख का हिस्सा बनना होगा और कभी कभार उनके साथ भोजन करना होगा। आमतौर पर हर बूथ में मतदाताओं की संख्या 900 से एक हजार के बीच होती है। यह काम अभी से शुरू किया जाये तो बेहतर होगा।

रिलायंस इंडस्ट्री ने जारी किए तीसरी तिमाही के नतीजे, मुनाफे में रिकॉर्ड 41.6 फीसदी की बढ़ोतरी

श्री नड्डा ने कहा कि हर माह होने वाली बैठक में मंडल स्तर का पदाधिकारी अपने सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष के साथ ही समाज के लोगों के साथ एकत्रित हो। हर व्यक्ति अपने घर से दो दो रोटी लेकर आए और अपने घर का खाना न खाकर दूसरे साथी के घर से लाए भोजन करे। इससे संगठन जहां मजबूत होगा वहीं आपसी भाईचारा और बढ़ेगा।

उन्होने कहा किउन्होंने कहा कि एक दिन की सूचना पर ढाई हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष एकत्रित होना उनके जोश और पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठा को बताता है। उन्होंने नारा दिया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत का आधार बनाकर काम करे। समाज में अच्छा काम करने वाले को गमछा और शाल देकर सम्मानित करे। हर माह मन की बात में कार्यकर्ता स्वयं तो शामिल हो, साथ ही अपने बूथ के हर वर्ग को शामिल करे।

परीक्षण के दौरान पाकिस्तान नें अपनी की बस्ती पर दाग दी मिसाईल

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रीय निष्ठा के बल पर राजनीतिक दलों के सामने नए मानक तय कर दिए हैं। प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसलिए बूथ हमेशा मजबूत रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश में 1.63 लाख बूथ है, यहां कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करे।

इससे पहले श्री नड्डा ने शुक्रवार भोर भाजपा के नये राज्य मुख्यालय की जमीन का निरीक्षण किया और विश्व संवाद केंद्र में आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की। इस बैठक में किसी भी बाहरी के प्रवेश पर प्रतिबंध था।

दो दिवसीय दौरे के दूसरे और अंतिम दिन श्री नड्डा ने शुक्रवार सुबह भाजपा मुख्यालय में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiJP naddaLucknow Newsup news
Previous Post

सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर दे तो भ्रष्टचार खत्म हो जायेगा : अखिलेश

Next Post

उत्तर प्रदेश दिवस महज पैसों की बर्बादी और आत्म आत्ममुग्धता का शो : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

उत्तर प्रदेश दिवस महज पैसों की बर्बादी और आत्म आत्ममुग्धता का शो : लल्लू

यह भी पढ़ें

jitendra yadav

जेल प्रबंधन से अनुमति लेकर समधी जितेंद्र यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की

20/09/2020
Posters

दलित हिंदुओं के सामूहिक पलायन से मचा हड़कंप, हरकत में आया प्रशासन

06/09/2022
akshara singh slams Anubhav sinha

अनुभव सिन्हा पर पलटवार कर बोलीं अक्षरा- भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड में होता है नंगा नाच

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version