• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव पर बीजेपी का तीखा हमला, पीडीए से लेकर रैली रद्द होने तक घेरा

Writer D by Writer D
10/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों को लेकर योगी सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने तीखा हमला बोला है। नेताओं ने सपा पर नकारात्मक राजनीति करने और चुनावी हार के लिए ईवीएम, पुलिस-प्रशासन तथा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। साथ ही अखिलेश यादव के पीडीए के दावे और सपा की रैली रद्द होने को लेकर भी निशाना साधा।

मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की आस्था देश के संविधान में नहीं है। सपा को सिर्फ निगेटिव एजेंडा चलाना है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हुई गुंडागर्दी, अराजकता, बेईमानी और भाई-भतीजावाद को जनता भलीभांति जानती है। सपा चुनाव जीतने पर इन मुद्दों की चर्चा नहीं करती, लेकिन हारने पर ईवीएम, पुलिस-प्रशासन और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास के साथ विरासत की भी सुरक्षा हो रही है। इसी वजह से अखिलेश यादव के पेट में दर्द हो रहा है। असली पीडीए भाजपा की केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सरकारों में है।

सपा नेता हताश, कानून व्यवस्था से लोगों में विश्वास

यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया और तमाम नेता हताश हैं। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर कर लोगों में विश्वास पैदा करने का काम किया है। उन्हें लगता है कि यह समाजवादी पार्टी का अंतिम चुनाव है और पीडीए कोई नई पार्टी बनने जा रही है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्ता से बाहर जाते ही सपा की पर्ची-खर्ची बंद हो गई, इसलिए आज उसे पीडीए याद आ रहा है। सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौरसिया, शाक्य और कुशवाहा समाज का अपमान होता है।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। जेन-जी की बात करने वाले अखिलेश यादव अपने शासनकाल में अपराधियों और माफियाओं पर मेहरबान थे। सपा सरकार में एक जिला-एक माफिया की पहचान बन गई थी। आज प्रदेश की जनता पर्ची-खर्ची नहीं, बल्कि सुशासन और विकास चाहती है और 2027 में भी जनता विकास व सुशासन के साथ भाजपा के पक्ष में खड़ी होगी।

सपा की रैली रद्द होने पर भी घेरा

अखिलेश यादव की रैली रद्द होने को लेकर भी योगी सरकार के मंत्रियों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जाना नहीं चाहते होंगे, इसलिए बहाना बना रहे हैं। पास में ही जेवर एयरपोर्ट है और वहां से जाने का विकल्प मौजूद था। इसके अलावा वहां छह लेन का हाईवे भी है। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव पहले कार्यक्रम जारी करते हैं और फिर खुद ही उसे रद्द कर देते हैं। अखिलेश यादव कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने को लेकर निराधार आरोप लगा रहे हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन देता है, सरकार नहीं। भाजपा सरकार में किसी को भी अपने कार्यक्रम करने से नहीं रोका जाता। यदि कोई कार्यक्रम कर ही नहीं पाए तो इसमें भाजपा की क्या गलती है।

Tags: up news
Previous Post

पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: धामी

Next Post

योगी सरकार में हर कक्षा को मिलेगा सीखने का नया साधन, ₹56.36 करोड़ से बनेंगे टीएलएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
Emphasis on proper use of funds received through DBT
उत्तर प्रदेश

बच्चों की पढ़ाई में अभिभावक बनेंगे भागीदार, डीबीटी की मदद से संवरेंगी उनकी जरूरी सुविधाएं

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री जनपदों और अपनी आवंटित विधानसभाओं में जाकर जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें: मुख्यमंत्री योगी

10/09/2026
Artists of Hariharpur Music Gharana met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने की मुलाकात

10/09/2026
Next Post
TLM will be built at a cost of ₹56.36 crore

योगी सरकार में हर कक्षा को मिलेगा सीखने का नया साधन, ₹56.36 करोड़ से बनेंगे टीएलएम

यह भी पढ़ें

नवनिर्वाचित सपा विधायक के घर से बंधक ब्लाक प्रमुख को छुड़ाया, अपहरण का मुकदमा दर्ज

19/03/2022

सुशांत केस : AIIMS की रिपोर्ट पर वकील विकास सिंह ने उठाए सवाल, सीबीआई को लिखा ये पत्र

07/10/2020
manifesto

स्वर कोकिला के निधन के कारण भाजपा आज जारी नहीं करेगी घोषणा पत्र

06/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version