• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला बीडीसी सदस्य का लहूलुहान शव

Writer D by Writer D
07/03/2024
in उत्तर प्रदेश, अमरोहा, क्राइम
0
Satpal Kharagvanshi

Satpal Kharagvanshi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। जन्मदिन की पार्टी से घर लौटते समय क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी (Satpal Kharagvanshi )  (35) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। सुरक्षा के लिहाज से चार थानों का फोर्स बुला लिया गया। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी (Satpal Kharagvanshi ) सोहरका का गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े थे। उनके परिवार में पत्नी संतोष देवी और दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार के शाम करीब पांच बजे सत्यपाल खड़गवंशी खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। इस दौरान सतपाल खड़गवंशी (Satpal Kharagvanshi )  जन्मदिन की पार्टी में गए थे। रात भर सतपाल खड़गवंशी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बृहस्पतिवार की तड़के मंदिर में उनके लापता होने की आवाज लगवाई। जिसके कुछ देर बाद ही ग्रामीण गांव से बाहर तालाब की तरफ पहुंचे तो वहां सतपाल खड़गवंशी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिला।

भाजपा नेता को घर के बाहर गोलियों से किया छलनी, दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप

उनकी कनपटी से नीचे सटाकर गोली मारी गई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है की आधी रात के समय उनकी हत्या की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सुरक्षा के लिहाज से गजरौला, सैदनगली समेत कई थानों का फोर्स बुला लिया गया।

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, एसपी कुंवर अनुपम के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने बारीकी से सबूत जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Amroha newscrime newsSatpal Kharagvanshiup news
Previous Post

अचानक धू-धू कर जली हरिद्वार जा रहे शिव भक्तों से भरी बस, 35 लोग थे सवार

Next Post

होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 5 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Dearness Allowances

होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 5 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

यह भी पढ़ें

arrested

लूट की फर्जी सूचना देनेे वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

11/09/2022

प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर का शारदा संगोष्ठी एव वार्षिकोत्सव सम्प्पन्न

11/03/2025
FIR

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, नायाब तहसीलदार समेत चार पर केस दर्ज

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version