• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने कभी भी जातिगत राजनीति नहीं की : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। बड़ालालपुर स्थित दीन दयाल हस्त कला संकुल (टीएफसी) में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अनुसूचित समाज के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया।

इन सरकारों ने अगर कार्य किया होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम नहीं लाना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता मिशन में पूरे देश में 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाया गया। स्वच्छ भारत मिशन से दुनिया में भारत की तस्वीर बदल गई। स्वच्छ भारत मिशन से लोगो के जीवन में अभूतपूर्व सुधार एवं बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार कर केन्द्र सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जिसके चलते 42 लाख परिवारों को आवास मिला। कोरोना काल में मुफ्त में राशन दिए गए। उज्जवला योजना का उल्लेख कर मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब घरों की महिलाएं खाना पकाने के लिए लकड़ी के चूल्हे धुएं के बीच काम करती थी।

हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश को इच्छुक: योगी

प्रधानमंत्री ने ऐसे गरीब घर की महिलाओं के लिए उज्जवला योजना में चुल्हा और गरीब परिवारों के घरों में बिजली का कनेक्शन दिया । मुख्यमंत्री ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यूपी में 2 करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय दिया गया। देशभर में ढाई करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए। प्रदेश में 42 लाख लोगों को आवास दिए गए। प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार में 40 लाख फर्जी राशन कार्ड बने थे

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के साढ़े चार साल में किये गये कार्यो को गिनाते हुए कहा कि 2017 के पहले बने फर्जी राशन कार्डो की जांच कराई गई, जिसमें 40 लाख फर्जी राशन कार्ड बने थे। इसी के चलते पात्र लोगों को जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन सरकार के प्रयास से पात्र और वंचित लोगों तक जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की विभिषिका का जिक्र कर कहा कि किसी को भूखा नही रहने दिया गया। सब तक राशन पहुंचाया गया।

भाजपा ने जातिगत राजनीति नहीं की

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज में समरसता लाने का काम किया। कभी भी जातिगत राजनीति नहीं की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने दलित समाज के महापुरुषों के स्मृति स्थलों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराया। वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली के सौन्दर्यीकरण का उल्लेखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच जनपद में महराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा है। श्रृंगवेरपुर में निषादराज की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि आश्रम के कायाकल्य की योजना पर काम चल रहा है। बाबा साहब के जीवन से जुड़े 5 प्रमुख स्थानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंचतीर्थ के तौर पर स्थापित करने का निर्णय लिया है। समापन समारोह में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, भोलानाथ सिंह मौजूद रहे।

Tags: cm yogifour years of yogi governmentLucknowyogi new
Previous Post

IPL: गायकवाड का लगातार चौथा अर्धशतक, CSK का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Next Post

शारदीय नवरात्रि, दशहरा तथा चहल्लुम के मद्देनजर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के औद्योगिक विकास के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

03/10/2026
Main Slider

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

03/10/2026
Main Slider

‘एआई और टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना है तो सपा कार्यालय चले जाइए’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला

03/10/2026
Main Slider

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तारों की तत्काल हो मरम्मत: मुख्यमंत्री

03/10/2026
Next Post
Avnish Awasthi

शारदीय नवरात्रि, दशहरा तथा चहल्लुम के मद्देनजर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

नागालैंड में जरूरतमंद महिलाओं को हजारों सैनिटरी नैपकिन बाटेगा बफी

29/09/2021
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
NEET PG

खत्म हुआ NEET काउंसलिंग डेट का इंतजार, इस दिन से होगी शुरू

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version