• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने राज्य में सिर्फ नफरत, भूख और गरीबी फैलाई : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय से गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा का लक्ष्य गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों को बताना है।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जाकर योगी आदित्यनाथ सरकार के झूठ का पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा देश तथा प्रदेश की जनता के रुख से काफी घबरा गई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब, नौजवान तथा काफी किसान परेशान हैं। भाजपा ने राज्य में सिर्फ नफरत, भूख और गरीबी फैलाई है। यह दिखने लगा है कि इस सरकार के काम से बेरोजगार काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा से हमको भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के साथ प्रदेश भी आर्थिक तंगी से जुझ रहा है। अब समय आ गया है, जब हम जनता के बीच इस सरकार की नाकामी को रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा तो भेद-भाव की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज तथा जाति के लोगों के बीच में खाई बनाने का काम किया है।

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर वरुण गांधी बोले- अगर ये आपके बच्चे होते तो ?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है कि अब इनकी भाषा बदलेगी। जैसे-जैसे इन्हें हार का डर सताएगा, दिल्ली से इनके नेता यहां आएंगे। अब यह तो तय है कि यह सभी लोग मिलकर बहुत गंदगी की भाषा बोलेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ से शुरू गोंडवाना जनसंदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के हर गांव में जाएगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य मिलकर काम करेंगे।

Tags: akhilesh yadavgondvana jansandesh yatraLucknow Newsup news
Previous Post

काशी की पंचकोसी परिक्रमा को ग्लोबल पहचान देगी योगी सरकार

Next Post

मुख्यमंत्री धामी का निरंजनी अखाड़ा में संतों ने गंगाजलि भेंटकर किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

Twisha Sharma Case: 10 सेकंड की ‘थ्योरी’ पर फंसी सास, मैच नहीं हुए बयान

02/06/2026
Electricity Bill
Main Slider

यूपी में अब नहीं महंगी होगी बिजली! 10% तक प्रस्तावित बढ़ोतरी पर रोक

02/06/2026
Next Post

मुख्यमंत्री धामी का निरंजनी अखाड़ा में संतों ने गंगाजलि भेंटकर किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Tap Connections

प्रदेश में बिछा दी गई 507479 किलो मीटर की वाटर पाइप लाइन

22/03/2025
Shrawasti

भारतीय जन सम्मान पार्टी एक, मिशन अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का होगा विकास

04/07/2021
ganesh chaturthi

गणेश उत्सव के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version