• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने दलितों-पिछड़ों की राजनीति में भागीदारी को किया मजबूत : डॉ. निर्मल

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि दलितों को राजनीति में केवल भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की भागीदारी दे रही है। अन्य राजनीतिक दल केवल वोट लेने का काम करते हैं।

डॉ0 निर्मल ने सोमवार को यहां कहा कि भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की भागीदारी को और भी मजबूत किया है। जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा दलितों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। अखिलेश यादव के परिवारवाद से प्रदेश की जनता परेशान है। यह लोहिया का समाजवाद नहीं, बल्कि अखिलेश यादव का परिवारवाद है।

स्वावलम्बन केंद्र के माध्यम से लोगों को स्वावलम्बी बनाने में मदद मिलेगी : योगी

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने 41 पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस टीम में महिलाओं और युवाओं को सबसे अधिक तरजीह दी गई है। जातीय समीकरण को संतुलित और सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए पिछड़ी जतियों के 12 पदाधिकारी बनाए गए हैं। आठ दलित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दलितों को राजनीति में भाजपा ही भागीदारी दे रही है, अन्य राजनीतिक दल केवल वोट लेने का काम करते हैं।

डॉ0 निर्मल ने कहा कि देश की आधी आबादी राज्यपाल, उपराज्यपाल और विश्वविद्यालयों में कुलपति बन रही हैं। ऐसे में महिलाओं को केवल जाति और परिवार में जकड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भाजपा संगठन में इस बार 10 महिलाएं महामंत्री, उपाध्यक्ष और मंत्री के पदों पर हैं। महिलाओं को संगठन में 25 फीसदी हिस्सेदारी दी गई है। यह भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिलाओं का सम्मान है। समाजवादी पार्टी में जहां डिम्पल यादव, बसपा में खुद मायावती और कांग्रेंस में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ही महिला नेत्री के तौर पर दिखायी देती हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा में संघर्षशील आम महिलाओं को आगे किया जा रहा है।

भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले चौधरी लोटन राम को पद से हटाया-अखिलेश

भाजपा में जातिवाद न होने और सबका साथ सबका विकास होने की बात करते हुए डॉ. निर्मल ने कहा कि राजनीति में आज भी कांग्रेस-सपा और बसपा जातीय जहर घोलने का काम कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हाशिए के समाज का सम्मान किया है। इसका नतीजा 2022 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। दलित और पिछड़े वर्ग के लोग भाजपा को वर्ष 2022 में वर्ष 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करवाने का काम करेंगे। जो लोग अपने परिवार को लोकसभा में पहुंचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें जनता देख रही है। देश राजनीति में जातिवाद और परिवारवाद नहीं, कर्मवाद और राष्ट्रवाद देखना चाहता है।

Tags: 24ghante online.comDr. Lalji Prasad NirmalNational newspolitical newsPresident of Scheduled Caste Finance and Development CorporationUttar Pradesh Newsअनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मलबीजेपी
Previous Post

कोविड वार्ड में पुरोहितों ने PPE किट पहनकर किया हवन, बताई ये वजह

Next Post

हमे कोरोना से भी लड़ना है और संचारी रोगों पर भी प्रभावी अंकुश लगाना है : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
योगी आदित्यनाथ

हमे कोरोना से भी लड़ना है और संचारी रोगों पर भी प्रभावी अंकुश लगाना है : योगी

यह भी पढ़ें

arrested

पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा, एक गिरफ्तार

15/03/2021
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि की नहीं मिलेगी 7वीं किस्त

16/10/2020
vaccination

प्रदेश में 24 लाख से अधिक दी जा चुकी प्री-कॉशन डोज

31/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version