• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विरोधियों को फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित करना चाहती है भाजपा : अखिलेश

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताडि़त और बदनाम करना चाहती है।

रामपुर के सांसद आजम खां के समर्थन में सम्पन्न साइकिल रैली का स्वागत करने के बाद श्री यादव ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के अलावा शायद ही किसी राज्य में नेताओं पर तमाम मुकदमें दर्ज हुए है। लोकतंत्र के पक्ष में आवाज उठाने वालों को यह तानाशाही तरीके से रोकना चाहती है।

उन्होने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर 10 हजार से ज्यादा मुकदमें दर्ज हुए हैं। चार साल से झूठे मुकदमें लगाकर लोगों को अपमानित करने का काम जारी है। मंहगाई के खिलाफ बोलने पर गम्भीर धाराओं में मुकदमें लगा दिए जाते हैं।

आजम खान के समर्थन में शुरू हुई सपा साइकिल यात्रा पहुंची लखनऊ, अखिलेश ने किया स्वागत

श्री यादव ने कहा भाजपा साजिशन जौहर विश्वविद्यालय को बंद कराना चाहती है। मोहम्मद आजम खां प्रदेश में काबीना मंत्री रहे है, रामपुर से सांसद है, उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य रही अब विधायक हैं, उनके अलावा उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला पर भी तमाम मुकदमें लगाए गए है। ये सारे मुदकमें राजनीतिक किस्म के हैं, साजिश के तहत है। इस सम्बंध में राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है। उम्मीद है कि वे इस सम्बंध में कुछ काम करेंगी।

उन्होने कहा कि नौजवानों के पास काम नहीं है। सरकार दावा करती है कि प्रतिव्यक्ति आय वृद्धि हुई है। दुःखद है कि मुख्यमंत्री भाजपा के संकल्प पत्र को गीता की तरह पवित्र मानते हैं। इस भाजपा सरकार ने 4 वर्षों में कुछ किया नहीं, समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बता रहे हैं। उस समय जो प्रोजेक्ट बने थे उन पर शिलान्यास के अपने पत्थर लगाए जा रहे हैं।

बिना भेदभाव के प्रदेश का हो रहा है चहुंमुखी विकास : केशव मौर्य

श्री यादव ने कहा कि यूपी की सरकार बताये कितने वादे उसने पूरे किए। जिस लोकभवन में बैठते हैं उसमें बैठकर झूठ नहीं बोलना चाहिए। इस सरकार में सबसे ज्यादा एनकाउण्टर हुए हैं। लोगों को चिह्नित करके मारा गया है, जेल में हत्याएं हुई हैं। मुख्यमंत्री कहते है कि ठोको तो पुलिस क्या करें। पंचायत चुनाव से सरकार भाग रही है।

उन्होने कहा कि कई सांसद देने के बावजूद उत्तर प्रदेश के लोगों से धोखा हो रहा है। डीजल-पेट्रोल का मुनाफा कहां जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन में कटौती हुई। प्रतिव्यक्ति आय दुगनी कहां हुई। किसानों को फसलों की एमएसपी नहीं मिली, महंगाई से कृषि लागत जरूर बढ़ गई। सरकार बड़े-बड़े विज्ञापन देकर झूठे दावे कर रही है। उत्तर प्रदेश में जो भी इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम हुए है वह चाहे एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, बिजली के कारखाने या अस्पताल हो, शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय हों या सिंचाई सभी समाजवादी सरकार के समय के काम हैं।

Tags: akhilesh yadavazam khanpolitical newsup newsup panchayat newsUP Politics
Previous Post

धार्मिक पर्यटन स्थलों को रोजगार का बड़ा माध्यम बना रही सरकार : योगी

Next Post

 भाजपा का उद्देश्य प्रदेश में विकास की गंगा बहकर अच्छा बनाना है : डॉ. दिनेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
dr. dinesh sharma

 भाजपा का उद्देश्य प्रदेश में विकास की गंगा बहकर अच्छा बनाना है : डॉ. दिनेश

यह भी पढ़ें

भीषण आग

महोबा : शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर खाक

07/11/2020

रिटायर्ड अध्यापक की मंदिर परिसर में निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

12/09/2020
IPLAuction

IPL Auction : ग्लेन मैक्सवेल को RCB ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version