• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी मेरी सौतेली मां थी, अब कौशल्या के पास लौट आया : सिद्धू

Writer D by Writer D
11/11/2021
in Main Slider, पंजाब
0
siddhu

navjot siddhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब में विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं में तगड़ी नोंकझोंक हुई, जिसमें बाद में हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इससे पहले अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बहस हुई थी। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि बीजेपी उनकी सौतेली मां थी और अब वह कौशल्या (कांग्रेस) के पास लौट आए हैं।

दरअसल, विधानसभा में मजीठिया ने कहा कि एकबार सिद्धू ने बीजेपी को अपनी मां बताया था। इसपर सिद्धू ने कहा कि मैंने आपके लिए अपनी मां को छोड़ दिया है। वह (बीजेपी) मेरी सौतेली मां थी। अब मैं कौशल्या के पास आ गया हूं। बता दें कि पहले सिद्धू बीजेपी में थे। फिर साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी।

पंजाब विधानसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। अकाली दल के नेताओं और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच झड़प तक हुई। पंजाब विधानसभा में अकाली दल के विधायकों ने हंगामा किया था। उन्होंने इस बात पर विरोध जताया कि स्पीकर ने उनको 1984 सिख दंगे से जुड़े मामले पर निंदा प्रस्ताव नहीं लाने दिया।

विधानसभा में झड़प के बाद नवजोत सिंह सिद्धू मीडिया के सामने भी आए थे। इसमें उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो भी घोषणा हो रही हैं ये 2-3 महीने के लिए नहीं बल्कि आने वाले 5 साल के लिए हैं।

विधानसभा में कृषि कानूनों का भी मुद्दा आया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने कभी भी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को पंजाब में लागू करने के लिए हामी नहीं भरी है। और अगर कोई ऐसा साबित कर दे कि पंजाब सरकार ने केंद्रीय कृषि कानूनों को पंजाब में लागू करने का कंसेंट दिया है तो मैं विधायक पद से पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा।

काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देकर डिबार करें : केशव मौर्य

पंजाब विधानसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किए जाने के मामले में निंदा प्रस्ताव लाया गया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। केंद्र सरकार से पंजाब सरकार और पंजाब विधानसभा में मौजूद तमाम पार्टियों विधायकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द 11 अक्टूबर 2021 को जारी किए गए बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के आदेश को तुरंत ही वापस लिया जाए।

विधानसभा में बहस के दौरान ही आप विधायक जगतार सिंह ने कांग्रेस पार्टी भी जाइन की। वह रायकोट से विधायक थे।

 

Tags: National newsnavjot siddhuPunjab News
Previous Post

काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देकर डिबार करें : केशव मौर्य

Next Post

कोरोना काल में खैरात नहीं बांटने की नीति सही साबित हुई : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड: CBI ने शुरू की जांच, 7 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं

21/10/2026
Next Post

कोरोना काल में खैरात नहीं बांटने की नीति सही साबित हुई : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Train

ट्रेन से कट कर एक ही परिवार की तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

27/03/2021

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Uttarakhand Earthquake Alert App

भूकंप अलर्ट एप बनाने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य, CM धामी ने किया लॉंच

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version