• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का एजेण्डा विपक्षी जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को अपमानित करना : अखिलेश

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गरीबों की आवाज को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी झूठ की फसल को लहलहाने में छल प्रपंच का खाद-पानी देकर समझती है कि जनता उसकी सच्चाई नहीं जान पाएगी।

श्री यादव ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा अपनी झूठ की फसल को लहलहाने में छल प्रपंच का खाद-पानी देकर समझती है कि जनता उसकी सच्चाई नहीं जान पाएगी। हकीकत में अब भाजपा की कोई चाल सफल होने वाली नहीं है। कानून व्यवस्था कायम रखने में भाजपा पूरी तरह विफल है। भाजपा का एजेण्डा विपक्षी जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं का उत्पीड़न करना और अपमानित करना है।

15 दिन से लापता तीन नाबालिग बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर गरीबों की आवाज को कुचलने और बदनाम करने में लगी है। जनता इन सबकी जवाबदेही लेगी।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े बड़े वादे करते हैं और फिर उन्हें जुमला बताकर इज्जत पर पड़े दाग छुपा लेने में माहिर है। इधर उन्होंने एक करोड़ श्रमिकों को रोजगार देने की घोषणा कर दी। इसमें कितनी सच्चाई है इससे जाहिर है कि अपनी रोजी-रोटी के लिए प्रवासी मजदूर फिर प्रदेश से बाहर जाने के लिए मजबूर हैं। गांव-शहर में रोजगार होता तो बुन्देलखण्ड से पहली ट्रेन से एक हजार मजदूर मुम्बई जाने वाली ट्रेन में क्यों सवार होते।प्रदेश से बाहर जाने वाले यातायात के साधनों में प्रवासी मजदूरों की भीड़ फिर पलायन करते दिख रही है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों कि संख्या तीन लाख के पार, रिकवरी दर 90.73 फीसदी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों में गति नहीं है। निवेश सम्मेलनों के नतीजे सामने नहीं आ रहे हैं। नए उद्योग लग नहीं रहे हैं, पुराने बंद होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यह नहीं बताते कि प्रदेश में कौन उद्योग लगे हैं, किन बैंकों ने किन उद्यमियों को कर्ज दिया है और किस उद्योग में किस-किस श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती हुई है। अच्छा हो राज्य सरकार इस सम्बंध में एक श्वेत पत्र ले आए।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों को अब तक धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया है। 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान का वादा पूरा नहीं किया। अम्बेडकर नगर में 600 किसानों का 27 करोड़ रूपया बकाया है। बदायूं में गन्ना किसानों का 63 करोड़ रूपए का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। पूरे प्रदेश में लगभग 20 हजार करोड़ रूपए गन्ना किसानों का बकाया है। पांच साल में 60 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की हैं। बे-मौसम बरसात, ओलावृष्टि के शिकार किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। किसान बीमा योजना किसानों के लिए हितकर नहीं साबित हुई। अन्नदाता के साथ भाजपा सरकार अपमानजनक व्यवहार कर रही है।

शराबी ने पांच महिलाओं पर किया चाकू से हमला, फिर खुद कि गर्दन काट ली

उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों की विचारधारा की बुनियाद ही नकारात्मक सोच पर पड़ी है। सामाजिक सद्भाव की कीमत पर राजनीतिक स्वार्थ साधन और विकास में अवरोध पैदा करने की साजिश करते रहना ही भाजपा की कार्यपद्धति है। गरीबों, किसानों, श्रमिकों और नौजवानों के हितों की अनदेखी करना उसका स्वभाव है। भाजपा को लोकराज में लोकलाज की भी चिंता नहीं है। इसलिए सपा का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन गई भाजपा सरकार को सन् 2022 के चुनावों में सत्ता से बाहर कर देना है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा कि पहल बहुत सफल साबित हुई : दिनेश शर्मा

Next Post

जानिए रावण को कैसे मिला था भगवान शिव का अविनाशी तलवार चंद्रहास

Desk

Desk

Related Posts

Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
Next Post
ravan

जानिए रावण को कैसे मिला था भगवान शिव का अविनाशी तलवार चंद्रहास

यह भी पढ़ें

जेडीयू का गुप्तेश्वर पांडेय से किनारा JDU ties up with Gupteshwar Pandey

बिहार चुनाव : जेडीयू ने गुप्तेश्वर पांडेय से किया किनारा, क्या इनको मिलेगा बीजेपी का सहारा?

07/10/2020

पीएम मोदी ने बिहार को दी एनएच, पुल और हाई स्पीड इंटरनेट की सौगात

21/09/2020
bigg boss 14

जान सानू और सिद्धार्थ शुक्ला को राधे मां ने दिया तोहफा

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version