• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के लिए भाजपा का जंगलराज बना काल : अखिलेश

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है।

श्री यादव ने रविवार को कहा कि वादा खिलाफी का दंश झेल रहे किसानों के लिए भाजपा का जंगलराज काल बन गया है। युवाओं ने युवा व छात्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है। प्रदेश में एक ओर कोरोना संकट बढ़ता ही जा रहा है दूसरी तरफ प्रशासनतंत्र दिन पर दिन बिगड़ती आर्थिक व सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है। जनता को उसके भाग्य पर छोड़कर मुख्यमंत्री जहां-तहां व्यस्त हो जाते हैं। उनसे यह प्रदेश सम्हलने वाला नहीं है।

ग्रेटर नोएडा : खेल-खेल में बच्चों ने चलाई गोली, चार बच्‍चे घायल

उन्होने कहा कि कोरोना काल हो या सामान्य भाजपा सरकार की खुशहाली विनाशक नीतियों के चलते श्रमिक, किसान लगातार अपनी जानें गंवा रहे हैं। नोएडा में पिछले महीने में 145 आत्महत्याएं दर्ज हुईं। सीतापुर में महोली क्षेत्र के भूड़ाहूसा गांव निवासी किसान रामचन्द्र वर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गईं। अमेठी के गौरीगंज थानान्तर्गत उत्तरगांव के मजरे बस्तीदेई में किसान को जिंदा जला दिया गया। कानपुर देहात के खपरेमऊ गांव में किसान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हत्या, लूट अपहरण और छेड़छाड़ की घटनाएं तो रोज की बात हो गई है। इन पर कोई लगाम नहीं लगी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति निष्ठुरता का पता इसी से लगता है कि खुद रामनगरी अयोध्या में पुण्यकार्य के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया मगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया। इस अधिग्रहीत जमीन के लिए किसानों में आम सहमति बनाकर उन्हें सर्किल रेट बढ़ाकर छह गुना मुआवजा सरकार को देना चाहिए।

संजय दत्त को लंग कैंसर होने के बाद पत्नी मान्यता ने बयां किया अपना हाल

युवाओं के ग़ुस्से के तूफ़ान से भाजपा के झूठे दावों के तम्बू उखड़ गये हैं. आज भाजपाई जवां आक्रोश से बचने के लिए मुँह छिपाए बैठे हैं.

सपा की माँग है कि सरकार युवाओं, छात्रों, परीक्षार्थियों व अभ्यर्थियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु ‘यूथ-चार्टर’ जारी करे. #YouthCharter pic.twitter.com/YJgJvhrKvR

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2020

युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। भाजपाई इस गुस्से के तूफान से बचने के लिए मुंह छुपाए बैठे हैं। तमाम विरोध के बावजूद कोरोना संकटकाल में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। रोजगार के नाम पर उनको भटकाया जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई का मजाक बनाया जा रहा है। गरीब छात्रों के पास बस वही लैपटाप हैं जो समाजवादी सरकार ने बांटे थे। भाजपा ने भी लैपटाप देने का वायदा किया था लेकिन वायदा खिलाफी भाजपा का स्थायी चरित्र है।

जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पूर्व विधायक की मौत, बेटा गंभीर

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथचार्टर‘ जारी करे।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentcrime 24ghante onlineअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

श्राद्ध में कौए के माध्यम से ऐसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद

Next Post

दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने से हो सकती है आर्थिक परेशानी

Desk

Desk

Related Posts

Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
locker

दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने से हो सकती है आर्थिक परेशानी

यह भी पढ़ें

kangna- sanjay

दशहरे के मौके पर कंगना रनौत ने साधा संजय राउत पर निशाना

25/10/2020
explosion

स्कूल के बाहर हुए विस्फोट में 30 की मौत, 50 से अधिक घायल

08/05/2021
Sheikh Abdul Aziz

सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ़्ती शेख अब्दुल अजीज का निधन, 26 साल से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

23/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version