• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, सीएम योगी सहित सभी मंत्री होंगे शामिल

Writer D by Writer D
16/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा (Seva Pakhwada) शुरू करेगी। इसके तहत नगर, गांव, चौपालों, सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे जो 2 अक्तूबर तक जारी रहेंगे। इस बाबत सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में सेवा पखवाड़ा की कार्यशालाएं होंगी। मंगलवार को अभियान के पहले दिन सीएम योगी, सभी मंत्री और पार्टी पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा (Seva Pakhwada) के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के. लक्ष्मण ने वर्चुअल बैठक कर सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की योजना को साझा किया है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल रहे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी (PM Modi)  के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सीएम योगी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा जनप्रतिनिध स्थानीय नागरिकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 17 से 19 सितंबर तक सभी जिलों में रक्तदान शिविर होंगे।

2 अक्टूबर को योगी सरकार देगी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अवार्ड

18 से 24 सितंबर तक मंडल स्तर पर विद्यालयों एवं अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मंडल स्तर तक सेवा पखवाड़ा की टोलियां गठित की जा चुकी हैं।

प्रदेश की 7 सदस्यीय टोली में प्रदेश संयोजक के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अर्चना मिश्रा तथा पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी को सदस्य बनाया गया है।

Tags: cm yogiLucknow NewsPM Modi birthdayseva ka pakhwada
Previous Post

तेज रफ्तार बोलेरो ने नौ लोगों को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत

Next Post

नवोदय में क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Navodaya Vidyalaya

नवोदय में क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

अनंतनाग मुठभेड

कुलगाम : सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, मुठभेड़ जारी

10/10/2020

Katrina kaif निभाएँगी सुपरहीरो का रोल, मेगा बजट फिल्म में नहीं होगा कोई हीरो

31/10/2020
Admission

RTE के तहत पढ़ने वाले 32 बच्चों के एडमिशन रद्द, वजह कर देगी हैरान

31/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version