Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

साइड न देने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल की हालत गंभीर

हसनगंज क्षेत्र के कदम रसूल के पास मंगलवार शाम साइड देने को लेकर बाइक और कार सवारों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान कार सवारों ने बाइक सवार युवक और उसके भाई को जमकर पीटा। हमले में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक भांडू टोला निवासी हनी सोनकर मंगलवार को भाई अनुज के साथ बाइक से किसी काम से निकला था। इस बीच क्षेत्र स्थित कदम रसूल के पास साइड देने को लेकर कार सवार दानिश से उसका विवाद हो गया। दानिश के साथ उसके दो अन्य साथी भी कार में बैठे थे।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से पैसे निकालने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

आरोप है कि इस बीच दानिश ने गाली-गलौज की। हनी और उसके भाई ने विरोध किया तो कार से सरिया और राड निकालकर दानिश और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। शोर सुनकर दानिश पक्ष से कुछ और लोग आ गए और उन्होंने भी हनी और अनुज पर हमला बोल दिया। हमले में हनी की सिर फट गया और अनुज भी चोटिल हो गया।

सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची हमलावर भाग निकले। घायल हनी और उसके भाई अनुज को अस्पताल ले जाया गया। जहां हनी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हनी का हमले में सिर फट गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हनी के भाई अनुज की तहरीर पर हमावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button