• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया गिरधारी का शव परिजनों को किया सुपुर्द, बनारस में होगा अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
gangster girdhari singh

gangster girdhari singh

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। एनकाण्उटर में मारे गए गिरधारी सिंह उर्फ डाक्टर के शव का अंतिम संस्कार बनारस के चौलापुर में होगा। बुधवार शाम गिरधारी का भाई राकेश गिरधारी का शव लेकर बनारस के लिए रवाना हो गए हैं। गिरधारी का शव परिजनों को सुपुर्द करने के दौरान मर्चुरी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

थाना प्रभारी विभूतिखण्ड ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे गिरधारी सिंह का भाई राकेश दो अधिवक्ताओं के साथ राजधानी पहुंचा था। पुलिस को सूचित करते हुए वह सीधे मेडिकल कालेज की मर्चुरी शव लेने गया था। गिरधारी सिंह के भाई के पहुंचने की सूचना पर मर्चुरी पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राकेश ने कागजी कार्रवाई पूर्ण की। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में राकेश को गिरधारी का शव उसके सुपुर्द कर दिया गया। राकेश ने बताया कि वह शव लेकर बनारस अपने पैतृक निवास चौलापुर के ग्राम दानगंज ले जायेगा। जहां परिजनों की मौजूदगी में गिरधारी के शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा। इसके पहले मंगलवार को गिरधारी के पिता टग्गर विश्वकर्मा शव लेने के लिए गांव से निकले थे। रास्ते में उनकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके चलते वह वापस अपने गांव लौट गए थे। इधर उनके इंतजार में राजधानी पुलिस थी।

सरकार का किसानों पर तीनों बिल थोपना बर्दाश्त नहीं : अजय लल्लू

परिजनों के न पहुंचने पर राजधानी पुलिस की एक टीम गिरधारी सिंह के गांव गई थी। जहां उन्होंने परिजनों से पूछताछ की थी। पिता टग्गर ने बताया था कि बुधवार को उनका पुत्र राकेश शव लेने जायेगा। इस पर पुलिस टीम वापस राजधानी लौट आई थी। ज्ञात हो कि सोमवार तड़के कु यात गिरधारी सिंह को राजधानी पुलिस ने मार गिराया था। राजधानी में बहुचर्चित पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकाण्ड का आरोपी गिरधारी सिंह फरार चल रहा था।

नाट्कीय ढंग से दिल्ली पुलिस ने गिरधारी को गिरफ्तार किया था। जिसे राजधानी पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। विभूतिखण्ड पुलिस को कोर्ट से गिरधारी सिंह की 3 दिन की रिमाण्ड मिली थी। रविवार की देर रात पुलिस हत्याकाण्ड में इस्तेमाल किए गए असलहे की बरामदगी के लिए गिरधारी को लेकर खरगापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी। गाड़ी से उतरते व त गिरधारी ने एसआई की नाक पर अपने सिर से वार कर दिया था और उसकी सर्विस रिवाल्वर लेकर भाग निकला था। पीछा कर रही पुलिस टीम पर गिरधारी ने फायरिंग करना शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरधारी के सीने और पैर में गोलियां लग गई थी। गिरधारी की इलाज के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ट्रामा सेण्टर में हो गई थी।

Tags: crime newsgangster girdhari singhlucknow gangwarLucknow News
Previous Post

नशे में धुत सिपाही ने मचाया उत्पात, ठेले वालों को पीटा,राहगीरों को दी गाली

Next Post

बिना जानकारी ट्वीट करना प्रियंका वाड्रा की आदत बन गई है : सिद्धार्थ नाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
1912 helpline number
उत्तर प्रदेश

हेल्पलाइन 1912 बनी विद्युत उपभोक्ताओं का संबल, 2025-26 में करीब 99% शिकायतों का निस्तारण

13/04/2026
Next Post
Siddharth Nath Singh

बिना जानकारी ट्वीट करना प्रियंका वाड्रा की आदत बन गई है : सिद्धार्थ नाथ

यह भी पढ़ें

vacciantion

CM योगी के 3T फार्मूले के आगे पस्त हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले 1497 नए केस

31/05/2021
Diana Carnero

खराब सड़कों की वीडियो बना रही थीं महिला पार्षद, हमलावरों ने कर दी हत्या

10/02/2024

आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करेगी सरकार : CM पुष्कर धामी

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version