• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्रुखाबाद से छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस में बम की सूचना, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
09/05/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Bomb information in Utsarg Express

Bomb information in Utsarg Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: गुरुवार को फर्रुखाबाद से छपरा को जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस (Utsarg Express) में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बम की यह सूचना उस समय मिली जब ट्रेन कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। लखनऊ के मानक नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन (Utsarg Express) स्टेशन के पास खड़ी रही और यात्रियों को बिना सामान नीचे उतार लिया गया। बम निरोधक दस्ते ने पूरी ट्रेन को खंगाला और यात्रियों के सामान की भी जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। जांच के बाद बम की सूचना फर्जी पाई गई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और करीब दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

एसीपी कैंट अभय प्रताप मल ने जानकारी दी कि उत्सर्ग एक्सप्रेस (Utsarg Express) में बम की सूचना कानपुर के निकट एक ऑटो में बैठे अधिवक्ता की सतर्कता से मिली। अधिवक्ता ने बताया कि ऑटो में सवार एक युवक मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था और उसने कथित तौर पर कहा कि “उत्सर्ग एक्सप्रेस में बम रख दिया गया है”। इसके तुरंत बाद युवक ने फोन बंद कर दिया। यह सुनकर अधिवक्ता ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस सक्रिय हो गई और ट्रेन के लखनऊ पहुंचने से पहले ही उसे मानक नगर पर रोककर तलाशी शुरू कर दी गई। वर्तमान में कानपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस युवक की पहचान और तलाश में जुटी है जिसने यह अफवाह फैलाई। इस घटनाक्रम में अधिवक्ता की सतर्कता और पुलिस की तत्परता के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि सूचना झूठी निकली, लेकिन इसने सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता के महत्व को उजागर कर दिया है।

Tags: utsarg express
Previous Post

सीएम योगी से विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने की शिष्टाचार भेंट

Next Post

सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को मिली सुपर पावर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बढ़ाई जनता की टेंशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Asim Munir

सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को मिली सुपर पावर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बढ़ाई जनता की टेंशन

यह भी पढ़ें

Anganwadi

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
SO

महिला SO पर लगा एक लाख रिश्वत का आरोप, दरोगा भी शामिल

07/05/2022
tingling of teeth

दांतों की झनझनाहट से मिलेगी राहत, करें ये उपाय

12/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version