• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीच बाजार में महिला की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से काटे हाथ-पैर और ब्रेस्ट

Writer D by Writer D
04/12/2022
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के भागलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की बीच बाजार में धारदार हथियार से काटकर हत्या (Murder) कर दी गई। बीच बाजार हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला पीरपैंती बाजार गई हुई थी। इस दौरान सिंधिया पुल के पास शनिवार को बाजार के मोहम्मद शकील नाम के आरोपी ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। शकील धारदार हथियार को गमछे में छिपाए हुए था। उसने ताबड़तोड़ प्रहार कर महिला के ब्रेस्ट, हाथ पैर और कान काट डाले।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह महिला को क्षत-विक्षत कर वहां से हथियार लहराता हुआ भाग निकला। बाजार में लोगों ने उसे पहचान लिया और घटना की जानकारी महिला के पति छोटी दीलोरी निवासी अशोक यादव को दी।

लोगों ने इस घटना की सूचना पीरपैंती थाना अध्यक्ष रामकुमार प्रसाद को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामकुमार प्रसाद ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महिला ने घायल अवस्था में हमलावर का नाम बताया है, जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के कई लोगों के पास उपलब्ध है। घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्य अपराधी शकील अभी फरार है।

बीच बाजार में तड़पती रही महिला

घटना के बाद खून से तरबतर महिला मदद के लिए चीखती रही। जब तक लोग पहुंचते, तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के हाथ पैर, ब्रेस्ट और दोनों कान कटे हुए थे। घटना के बाद महिला ने हमलावर का नाम भी बताया, जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने कर ली।

बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड को पीटने पर प्रेमी को 2 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- इसे नहीं रोका तो ये…

बाजार के रहने वाले मोहम्मद शकील की चप्पल और गमछा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है। गांव वालों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

‘शकील से हमारी दुश्मनी नहीं थी’

मृतका के पति अशोक यादव ने कहा कि मेरी पत्नी नीलम देवी शनिवार की देर शाम बाजार गई थी। उसी दौरान यह वारदात हो गई। हम लोगों की शकील से पहले कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन इस तरह का हादसा होना मेरे समझ से परे है।

मृतक महिला के पति अशोक यादव ने कहा मेरी पत्नी प्रत्येक दिन ऑटो से घर आती थी, लेकिन शनिवार की देर शाम वह पैदल आ रही थी। पत्नी पर मोहम्मद शकील ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जबकि हम लोगों से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी।

Tags: Bhagalpur Newsbihar newscrime newsNational news
Previous Post

सीएम धामी ने 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

मैनपुरी-रामपुर व खतौली में कल होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
voting

मैनपुरी-रामपुर व खतौली में कल होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

यह भी पढ़ें

rakesh tikait

किसानों को अपनी जमीन बचानी है तो आंदोलन करना पड़ेगा : राकेश टिकैत

04/04/2021
Lady Singham Taravati

शहीद पति के सपनों को पूरा कर रही है लेडी सिंघम तारावती, जिनके नाम से कांपते है अपराधी

18/11/2020
Lakhpati Didi

योगी सरकार का ‘लखपति दीदी’ मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दे रहा नई मजबूती

02/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version