• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के निर्देश पर जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा तक शुरू होगी बस सेवा

Writer D by Writer D
13/04/2025
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
Noida International Airport

Noida International Airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए नई बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह कदम जेवर हवाई अड्डे (Jewar Airport) और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा। इसके साथ ही यीडा क्षेत्र में दो अन्य नये बस रूटों का भी निर्धारण हुआ है।

जेवर हवाई अड्डे (Jewar Airport) से परी चौक के लिए बस संचालन होगा शुरू

सीएम योगी के मार्गदर्शन में यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में राज्य सड़क परिवहन विभाग ने तीन नये बस रूटों का निर्धारण किया है। जिनमें से सबसे प्रमुख जेवर हवाई अड्डे (Jewar Airport) से ग्रेटर नोएडा के परी चौक को जोड़ने वाला रूट है।

42 किलोमीटर लंबे इस बस रूट का लाभ विशेष तौर पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ जेवर हवाई अड्डे से आने वाले यात्रियों को ग्रेटर नोएडा से कनेक्ट करने के लिए मिलेगा। हालांकि जेवर हवाई अड्डे से परी चौक की कनेक्टिविटी के लिए वर्ष 2023 से एक बस सेवा चल रही है।

यीडा कार्यालय से लेकर भंगेल तक होगा बस का संचालन

यूपी सड़क परिवहन विभाग ने इसके अतिरिक्त यीडा क्षेत्र में दो और नये बस रूटों का भी निर्धारण किया है। जिनमें से एक बोटैनिकल गार्डेन से नोएडा के सेक्टर 20, 21 होते हुए कुलेसरा और भंगेल तक बस सेवा प्रदान करेगा।

दूसरा बस रूट यीडा के क्षेत्रीय कार्यालय से दनकौर गोलचक्कर और सेक्टर 17 होते हुए भंगेल तक 51 किलोमीटर लंबा है। इन रूटों पर बस संचालन का लाभ रबूपुरा,नोयडा के सेक्टर 17,20,21 और सेक्टर 26 के रहवासियों के साथ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों, परी चौक एवं जिलाधिकारी कार्यालय, जगत फार्म और सूरजपुर, कुलेसरा,भंगेल गांव के रहने वालों को मिलेगा।

बसों का संचालन यीडा क्षेत्र के विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

यीडा क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक इकाइयों और आवासीय परियोजनाओं का विकास हो रहा है, जिसके कारण सार्वजनिक परिवहन की मांग बढ़ी है।

इस दिशा में सीएम योगी के निर्देश पर जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा, परी चौक तक बस सेवा शुरू होने जा रही है। भविष्य में, दिल्ली से जेवर हवाई अड्डे तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की भी योजना है। इसके साथ ही दो अन्य बस रूट क्षेत्र के लोगों को परिवहन की अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगा। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं का विस्तार एक दूरदर्शी कदम है, जो क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Tags: Jewar Airport
Previous Post

पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण को तत्पर योगी सरकार, उत्थान पर दे रही विशेष ध्यान

Next Post

हीट वेव से बचाने के लिए श्रमिकों का होगा रूटीन हेल्थ चेकअप

Writer D

Writer D

Related Posts

May Cow be granted the status of 'Rashtra Mata'.
उत्तर प्रदेश

गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, लखनऊ में सपा का बड़ा महासम्मेलन

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
Next Post
heat wave

हीट वेव से बचाने के लिए श्रमिकों का होगा रूटीन हेल्थ चेकअप

यह भी पढ़ें

नेपाल में मध्यावधि चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग?

09/02/2021

दीपावली पर लखनऊ में लगेगा माटी कला का बड़ा मेला

08/09/2021
सुशील मोदी Sushil Modi

भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले राजद का युवा नेतृत्व बेनामी संपत्ति पर दे जवाब : सुशील

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version