• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले राजद का युवा नेतृत्व बेनामी संपत्ति पर दे जवाब : सुशील

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुशील मोदी Sushil Modi

सुशील मोदी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला और कहा कि राजद के युवा नेतृत्व को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले माल-मिट्टी-जमीन घोटाला और बेनामी संपत्ति पर बिंदुवार जवाब सार्वजनिक रूप से देना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, “राजद के युवा नेतृत्व को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले माल-मिट्टी-जमीन घोटाला और बेनामी सम्पत्ति पर बिंदुवार जवाब सार्वजनिक रूप से देने चाहिए। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बताना चाहिए कि उनकी सरकार में सड़कें क्यों नहीं बनीं। ऐसा अलकतरा घोटाला किसके राज में हुआ था, जिसके कारण तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री को जेल जाना पड़ा।”

दुनिया में 100 घंटों में बढ़ गए 10 लाख कोरोना मरीज, मचा हाहाकार

श्री मोदी ने कहा कि श्री यादव की सरकार के पथ निर्माण मंत्री को घोटाले में आरोपी होने पर भी पार्टी ने विधानसभा का टिकट क्यों दिया। बाद में उन्हें विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को ऐसे दल का नेतृत्व स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिसका सुप्रीमो सजायाफ्ता और चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हो।

भाजपा नेता ने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बिहार में कोरोना की जांच कम होने के बावजूद संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक होने के बयान पर कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर संघर्ष कर रही हैं। एक तरफ लाकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है, तो दूसरी तरफ रोजाना 20 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य पूरा करने पर काम जारी है।

श्री मोदी ने कहा कि अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच करायी जा सकेगी। स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम आने वाली है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष चिकित्सा सेवाओं के प्रति अविश्वास और आम लोगों में कोरोना से दहशत पैदा करने में लगा है।

Tags: 24ghante online.combiharBihar Hindi SamacharBihar News in Hindibihar politicsbjpLatest Bihar News in HindiSushil Kumarsushil modi tweetUttar Pradeshताजा समाचारतेजस्वी यादव पर सुशील मोदी का तंजसुशील मोदी का तेजस्वी यादव पर हमला
Previous Post

लॉकडाउन में बंदर ने खींची लक्ष्मण रेखा, हंसी नहीं रोक पाएंगे

Next Post

जानें-कैसे गांव वालों को बेवकूफ बनाता है यह शख्स

Desk

Desk

Related Posts

Bada Mangal)
Main Slider

हर मंगलवार को करें यह गुप्त उपाय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

09/06/2026
Wedding Card
Main Slider

ऐसे बनवाएं अपनी शादी का कार्ड, दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल

09/06/2026
Blackness of the face
Main Slider

सांवलापन होगा दूर, इन चीजों से निखरेगी की रंगत

09/06/2026
Lipstick
फैशन/शैली

मेकअप किट में शामिल करें इन शेड्स की लिपस्टिक

09/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी में भी बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश बना नंबर वन, 31 हजार मेगावाट से अधिक की डिमांड पूरी

08/06/2026
Next Post
वायरल वीडियो

जानें-कैसे गांव वालों को बेवकूफ बनाता है यह शख्स

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर समेत 4 नए मंत्रियों को मिली सरकार में जगह

05/03/2024
murder

‘मिर्जापुर’ स्टाइल में पहले युवक को गोलियों से भूना, फिर वहीं बैठकर सिगरेट सुलगाते रहे कातिल

06/02/2021
Captain Manoj Kumar Pandey Sainik School

सैनिक स्कूल के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे महामहिम

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version