• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड में दर्ज केस खत्म! इतने सांसद-विधायकों को मिली बड़ी राहत

Writer D by Writer D
06/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Covid

lockdown in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी (Covid) के दौरान लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के उल्लंघन के मामलों में अब जनप्रतिनिधियों को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि सांसदों और विधायकों (MP-MLA) पर दर्ज कोविड नियम उल्लंघन के मुकदमे वापस लिए जाएंगे। यह राहत सिर्फ उन्हीं मामलों में मिलेगी जिनमें अधिकतम दो साल या उससे कम की सजा का प्रावधान है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कोविड (Covid) काल में लॉकडाउन (Lockdown) नियम तोड़ने के आरोप में करीब 80-90 जनप्रतिनिधियों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें संक्रमण फैलाने का खतरा पैदा करना, क्वारंटाइन या अस्पताल से भागना, लोक सेवक के आदेश की अवहेलना करना, समूह में जमा होकर विरोध प्रदर्शन करना और मानव जीवन-स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाने जैसे आरोप शामिल थे। इन अपराधों में अधिकतर धाराओं के तहत एक माह से दो साल तक की सजा या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान दर्ज हुए थे साढ़े तीन लाख केस

यूपी में 2020-2021 के लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान कुल साढ़े तीन लाख से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें आम नागरिकों के साथ-साथ कई बड़े नेता भी फंसे थे। सरकार ने पहले ही आम लोगों के सभी 3.5 लाख मुकदमे वापस लेने का फैसला लागू कर दिया था। अब बारी जनप्रतिनिधियों की है, उच्चस्तरीय सूत्रों ने बताया कि जिन नेताओं पर सिर्फ कोविड (Covid) नियम उल्लंघन की धाराएं लगी हैं और कोई दो साल से ज्यादा सजा वाली गंभीर धारा नहीं जोड़ी गई है, उनके सभी केस वापस होंगे।

इसके लिए हाईकोर्ट से जरूरी अनुमति भी ली जाएगी और पूरी कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। कोरोना काल में दर्ज ये मुकदमे लंबे समय से नेताओं के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

सांसदों के लिए खुशखबरी

इस फैसले से कई मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों को राहत मिलेगी। सरकार का तर्क है कि महामारी एक असाधारण स्थिति थी और अब जब हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं, इन पुराने मामलों को खत्म करके आगे बढ़ना चाहिए। आम जनता को पहले ही राहत दे दी गई थी, अब जनप्रतिनिधियों के साथ भी समान व्यवहार किया जा रहा है।

Tags: COVIDlockdownup news
Previous Post

दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Next Post

Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Kuno National Park

Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत

यह भी पढ़ें

Kartik Maas

कार्तिक माह में ये उपाय, श्री हरि की कृपा से बढ़ेगा धन धान्य!

10/10/2025

विक्की कौशल ने शर्ट उतारकर दिखाए अपने सिक्स पैक ऐब्स

21/07/2020
rape

पिता-पुत्री खेत में कर रहे थे गंदा काम, ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version