• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Writer D by Writer D
06/12/2025
in उत्तर प्रदेश, हरदोई
0
A massive fire broke out in a leaf and bowl factory

A massive fire broke out in a leaf and bowl factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई: जिले में शनिवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित टूरू पुरवा गांव में दोना-पत्तल बनाने वाली एक फैक्टरी में अचानक आग (Fire) लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी आग की ऊंची लपटों से घिर गई और आसपास का इलाका घने धुएं से भर गया। घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, ग्राम आशा के मजरा टूरू पुरवा में रेलवे गंज निवासी व्यवसायी रामजी गुप्ता की दोना-पत्तल फैक्टरी है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

घटना के समय फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने आग (Fire) की लपटें देखीं तो तुरंत बाहर की ओर दौड़ पड़े। बीच-बीच में फैक्टरी के भीतर विस्फोट जैसे तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए अंदर रखे गैस सिलिंडर बाहर निकाल लिए, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्टरी मालिक रामजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कच्चा माल, मशीनें और तैयार माल जलकर राख हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग (Fire) इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा होकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग करते दिखे।

दमकल टीम के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में समय लग सकता है, क्योंकि फैक्टरी में ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में मौजूद थी। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्रों को भी सुरक्षित किया गया है।

Tags: Hardoi news
Previous Post

‘लक्ष्मण’ के घर की बहू बनीं सारा खान, 4 साल छोटे कृष संग लिए सात फेरे

Next Post

कोविड में दर्ज केस खत्म! इतने सांसद-विधायकों को मिली बड़ी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Covid

कोविड में दर्ज केस खत्म! इतने सांसद-विधायकों को मिली बड़ी राहत

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

कार पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

25/07/2023
attacked with missiles

अस्पताल पर मिसाइलों से हमला, दो डॉक्टर सहित 18 की मौत

13/06/2021

शिक्षा के गाँधी ने बदल दी प्रदेश की तस्वीर 

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version