• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया के लोकतांत्रिक संस्‍थानों पर जब उठ रहे हैं सवाल, तब भारतीय संस्‍थानों को मिल रही है मजबूती: राष्‍ट्रपति

Desk by Desk
25/11/2020
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राष्‍ट्रपति President

राष्‍ट्रपति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी कॉन्‍फ्रेंस (AIPO) का आयोजन गुजरात के केवाडिया में बुधवार को किया गया। इस वर्ष के कॉन्‍फ्रेंस का विषय है – विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का सामंजस्यपूर्ण समन्वय – एक जीवंत लोकतंत्र की कुंजी।

कॉन्‍फ्रेंस को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि 2015 से सरकार ने हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया है।
राष्‍ट्रपति ने बताया कि आज जब लोकतांत्रिक संस्‍थानों पर दुनिया भर में सवाल उठ रहे हैं। तब भारतीय संस्‍थानों को मजबूती मिल रही है। हमारे प्राचीन पुस्‍तकों में लोकतंत्र की नैतिकताओं का वर्णन है जिसे हमारे पूर्वजों ने संविधान में शामिल किया।

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करने का सम्‍मान मुझे दिया गया। यह भूमि सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की है जिन्‍होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। इस कॉन्‍फ्रेंस की शुरुआत वर्ष 1921 में हुई थी। उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद जनता के हितों का संरक्षण करना है। अपनी-अपनी संस्थाओं के माध्यम से काम करने के लिए हमारे पास काफी शक्तियां उपलब्ध है। आइए इस अवसर पर हम सब नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।’

समापन सत्र को प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉन्‍फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई कि मोदी 26 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कॉन्‍फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 1921 में की गई थी।

संविधान दिवस के उत्सव और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के शताब्दी वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए इस बार 80वें सम्मेलन का आयोजन 25 व 26 नवम्बर गुजरात के केवाडिया में की गई है। इस कॉन्‍फ्रेंस का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने किया। इसमें राज्यसभा के उपसभापति उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद हैं। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित अनेक दिग्‍गज इसमे शामिल हुए।

लालू यादव का बिहार सरकार गिराने का ऑडियो वायरल, विधायक को दिया ये ऑफर

उल्‍लेखनीय है कि इस कॉन्‍फ्रेंस के लिए देश की सभी विधानसभाओं और विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। इसके बाद 27 विधानसभाओं व विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारियों की ओर से सम्मेलन में शामिल होने की पुष्‍टि भी की गई थी। इस वर्ष पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

Tags: 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी कॉन्‍फ्रेंसAIPOAIPO conference in GujaratConstitution DayGujarat Kevadiahindi newsLoksabha Speaker Om BirlanationalNational newsNEWSpoliticspresident Ramnath Kovindprime minister narendra modiकार्यपालिकाकेवाडियागुजरातन्यायपालिकाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराष्ट्रपति रामनाथ कोविंदलोकसभा स्‍पीकर ओम बिरलाविधायिका
Previous Post

Corona Update : वैक्सीन आने तक अब नहीं खुल सकेंगे स्कूल

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में भ्रष्ट नेताओं के नाम पर रखे जाते थे चक्रवातों के नाम

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
nivar cyclone 25

ऑस्ट्रेलिया में भ्रष्ट नेताओं के नाम पर रखे जाते थे चक्रवातों के नाम

यह भी पढ़ें

AK Sharma

दुनिया का अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क मऊ में बनेगा: एके शर्मा

18/08/2024
plasma

मध्यप्रदेश: डॉक्टरों ने बिना जांच मिलावटी प्लाज्मा कारोबारी को चढ़ाया, हो गई मौत

12/12/2020
CM Yogi

संवाद, समन्वय और सकारात्मकता बनाएगी सफल प्रशासनिक अधिकारी: सीएम योगी

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version