• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से चैत्र नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नियम

Writer D by Writer D
21/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का शुभारंभ हो जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च दिन बुधवार से लेकर 30 मार्च दिन गुरुवार तक रहने वाले हैं। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपसना का विशेष महत्व बताया गया है। आइए नवरात्रि शुरू होने से पहले आपको घटस्थापना का शुभ मुहर्त और इसके नियम बताते हैं।

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) पर घटस्थापना का मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को होती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से लेकर 22 मार्च को रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इसलिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यानी घटस्थापना के लिए आपको कुल 01 घंटा 09 मिनट की अवधि मिलेगी।

घटस्थापना के नियम

घटस्थापना या कलश स्थापना के दौरान कुछ विशेष नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहले देवी मां की चौकी सजाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का स्थान चुनें। इस स्थान को साफ कर लें और गंगाजल से शुद्ध करें। एक लकड़ी की चौकी रखकर उस पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाकर देवी मां की मूर्ति की स्थापना करें। इसके बाद प्रथम पूज्य गणेश जी का ध्यान करें और कलश स्थापना करें।

अब कलश स्थापना या घटस्थापना के लिए नारियल में चुनरी लपेट दें और कलश के मुख पर मौली बांधें। कलश में जल भरकर उसमें एक लौंग का जोड़ा, सुपारी हल्दी की गांठ, दूर्वा और रुपए का सिक्का डालें। अब कलश में आम के पत्ते लगाकर उस पर नारियल रखें और फिर इस कलश को दुर्गा की प्रतिमा की दाईं ओर स्थापित करें।

नौका पर सवार होकर आ रहीं मैया रानी

इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रहे हैं और इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। नाव जल परिवहन का साधन है। ज्योतिषियों की मानें तो मां दुर्गा जब नाव पर आती हैं तो यह अच्छी बारिश और अच्छी फसल का संकेत होता है। नौका वाहन के साथ मां दुर्गा का आगमन इस बात का संकेत होता है कि आदी शक्ति आपको मनोवांछित फल देने वाली है।

दिन से तय होती है माता की सवारी

नवरात्रि में माता रानी की सवारी दिन के आधार पर तय होती है। अगर सोमवार या रविवार के दिन से होता है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है।

मनचाही दुल्हन पाने के लिए चैत्र नवरात्रि पर करें ये उपाय

नवरात्रि अगर शनिवार या मंगलवार से शुरू होती है तो माता रानी घोड़े में सवार होकर आती हैं। गुरुवार-शुक्रवार से नवरात्रि की शुरुआत होने पर मां का आगमन डोली में होता है। जबकि बुधवार से नवरात्रि में मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आती हैं।

Tags: chaitra navratarichaitra navratari 2023chaitra navratari datechaitra navratari muhurtchaitra navratari niyamchaitra navratari puja
Previous Post

अदालत में सुनवाई के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है, इमरान का आरोप

Next Post

… जो जब होना होगा तब होगा”, धमकियों से नहीं डरे सलमान खान

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
Salman Khan

... जो जब होना होगा तब होगा”, धमकियों से नहीं डरे सलमान खान

यह भी पढ़ें

Corona

दिल्ली में Omicron के मिले 10 नए मरीज, देश में संक्रमितों की संख्या 97 पहुंची

17/12/2021
Dead Bodies

एक परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

20/01/2026
Ex-Muslim Salim Wastik regained consciousness after 7 days

Ex Muslim सलीम वास्तिक को 7 दिन बाद आया होश, जानें अब कैसा है हाल

06/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version