• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छपरा : लश्कर-ए-मुस्तफा का एक आतंकी बिहार से गिरफ्तार

Desk by Desk
21/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, बिहार, राष्ट्रीय
0
लश्कर-ए-मुस्तफा Lashkar-e-Mustafa terrorist

लश्कर-ए-मुस्तफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छपरा। लश्कर-ए-मुस्तफा प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक उर्फ अटैकर बाबा के साथी जावेद को बिहार के छपरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर के आतंकवादियों से संबंध होने तथा हथियारों की सप्लाई मामले में गिरफ्तार युवक को पुलिस पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जम्मू पहुंची है। उससे आतंकियों से संबंध व रैकेट के सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लश्कर-ए-मुस्तफा सरगना हिदायतुल्ला मलिक से पूछताछ के दौरान जावेद आलम अंसारी का नाम सामने आया था। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क साधकर पूरे मामले की जानकारी दी।

रीवा में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर दो दिन तक बुजुर्ग के शव को कुचलते रहें वाहन

मलिक से संबंध होने और उसे पिस्तौल मुहैया कराने की जानकारी सामने आने के बाद पटना के आतंकवाद रोधी दस्ते ने सोमवार रात को अंसारी को छपरा के देवबहुआरा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि अंसारी को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि पटना एटीएस की मदद से मलिक के एक साथी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने गिरफ्तार आतंकी को हथियारों की आपूर्ति की थी। इसके मुताबिक आरोपी के खिलाफ गंग्याल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

बिहार से हो रही हथियारों की सप्लाई

डीजीपी दिलबाग सिंह ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि हाल ही में जैश के नए संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर हिदायतुल्ला की गिरफ्तारी से नए नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। हिदायतुल्ला ने कश्मीर से लेकर पंजाब और बिहार तक हथियाराें की सप्लाई का नेटवर्क खड़ा कर दिया है। पूछताछ में पता चला है कि बिहार के छपरा से सात पिस्टल पंजाब में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की मदद से प्रदेश में लाकर आतंकियों तक पहुंचाई गईं।

Tags: biharJammu Hindi SamacharJammu News in HindiKashmirlashkarLashkar-e-Mustafa terroristLatest Jammu News in HindiTerroristअटैकर बाबालश्कर-ए-मुस्तफालश्कर-ए-मुस्तफा प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक
Previous Post

राजनाथ ने हुनर हाट का किया उद्घाटन, कहा- अर्थव्यवस्था में शिल्पकारों का महत्त्वपूर्ण योगदान

Next Post

काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर साधा निशाना, लड़की हूं तो ये मत समझना

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
kajal

काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर साधा निशाना, लड़की हूं तो ये मत समझना

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

थोड़ी ही देर में लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, भूलकर भी ना करें ये काम

25/10/2022
Panchkosi Parikrama

त्रिवेणी तट से शुरू हुई पंचकोसी परिक्रमा, माघ मेले में श्रद्धा का संगम

05/01/2026
Google Gemini

गूगल ने भारत में लॉन्च हुआ Gemini App, ऐसे बना सकते हैं डिफॉल्ट असिस्टेंट

16/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version