• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर ने उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों से की भेंट

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर के जैन के कर्जन रोड़ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, व्यापार से जुड़े लोगों, होटल व्यवसाइयों से भेंट करते हुए कहा कि भविष्य में राज्य में और अधिक उद्योग स्थापित हों इसके लिये हमारे उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश-विदेश से उद्योगपति आये इसमें हमारे उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्योगों के अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण देश में भी यह संदेश जाना चाहिए कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्यमियों के मध्य लगातार संवाद बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है। उद्यमियों की सुविधा के लिये पूर्व मुख्य सचिव  शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में वन टाइम सेटलमेंट के लिए समिति बनाई गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा उद्यमियों की संतुष्टि का हमारा प्रयास है। उत्तराखंड में जितने भी उद्योग स्थापित हुए है, उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें विकास और ग्रोथ के हर अवसर दिए जाएँगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 सालों में उद्योग के क्षेत्र में उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बने, इसके लिये हम प्रयासरत हैं। इसमें उद्योगों को भी सहयोगी बनना होगा।

राज्य सरकार सभी के सहयोग के लिये है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना जरूरी है। राज्य में उद्योगों की बेहतरी के लिये ऊर्जा, चिकित्सा, परिवहन, राजस्व, वन आदि विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं, इसके लिये संगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों तथा जो उद्योग स्थापित हैं वे सही तरीके से चलें इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत हैं।

कुंभनगरी में शान्तनु की लिखित पुस्तक ‘एक योगी जिसने बदला उप्र’ का हुआ अनावरण

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी हमेशा उत्तराखण्ड के विकास को प्राथमिकता देते हैं। आज उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिवहन, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तराखंड में तेजी से काम हो रहा है।

विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, व्यापार से जुड़े लोगों, होटल व्यवसाइयों द्वारा उद्योगों के लिये प्रदेश में अनुकूल वातावरण, उद्यमियों, व्यापारियों आदि की समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनका आभार भी जताया।

इस अवसर पर  युद्धवीर सिंह, राकेश ऑबेराय,  अशोक विंडलास,  वी. के धवन,  सुनील जैन,  वीके गुप्ता,  पंकज मैसोन,  प्रवीण जैन,  मुकेश जैन,  विनीत अग्रवाल, डॉ. महेश कुड़ियाल आदि उपस्थित थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

कुंभनगरी में शान्तनु की लिखित पुस्तक ‘एक योगी जिसने बदला उप्र’ का हुआ अनावरण

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

12/03/2025
साध्वी प्राची

साध्वी प्राची का विवादित बयान, बोली- मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है

09/11/2020
captain rahul jha

राजधानी के कैप्टन राहुल झा को मिला गैंलेट्री अवार्ड, बंधाई देने वालो का लगा तांता

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version