• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिस सिल्वरहुड बोले- बेन स्टोक्स को रोटेट करने पर विचार करेगा इंग्लैंड

Desk by Desk
22/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनचेस्टर| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार (24 जुलाई) से शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट से पहले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रोटेट करने पर विचार करेंगे। सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आराम दिए जाने पर विचार किया जाएगा। स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 176 और नाबाद 78 रन की पारियां खेलने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए। इससे इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में 113 रन की जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

अगर आप भी खाते हैं कच्चा प्याज तो ये पूरी ख़बर जरुर पढें, वरना पड़ेगा पछताना

इस प्रदर्शन से स्टोक्स वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ऑल राउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। सिल्वरवुड ने कहा, ”हम जितना अधिक संभव हो उसे खिलाना चाहते हैं, सभी देख सकते हैं कि वह कितना अच्छा है।” उन्होंने कहा, ”लेकिन हमें पता है कि हमें उसे रोटेट करने पर विचार करना होगा। वह पिछले दो मैचों में हमारे प्रदर्शन का केंद्र रहा है और हमें सुनिश्चित करना होगा कि वह ठीक रहे। लेकिन अगर वह फिट और स्वस्थ है तो खेलेगा।”

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 15वें ओवर के दौरान 29 साल के स्टोक्स गेंदबाजी से हट गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को ट्रेनिंग के दौरान संयम रखना होगा क्योंकि वह हमेशा अतिरिक्त प्रयास करना चाहता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच अगस्त से तीन टेस्ट की सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया था जबकि दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन से यह जिम्मेदारी निभाई। टीम में छह से सात तेज गेंदबाज होने से सिल्वरवुड के सामने चयन की दुविधा है लेकिन उन्होंने कहा कि वह तीसरे टेस्ट को जीतने के लिए सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को चुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

21 साल पहले सचिन तेंदुलकर के कंधे पर बॉल लगने पर दिया था आउट

सिल्वरवुड ने कहा, ”हमें उपलब्ध आक्रमण में से सबसे मजबूत आक्रमण चुनना होगा। सभी को हर समय खुश रखना बेहद मुश्किल है। लेकिन अगर आप सही कारण से चीजें करते हो तो एक आपसी समझ बन जाती है।”

उन्होंने कहा, ”सभी खिलाड़ी हमेशा खेलना चाहते हैं और मैं संभवत: अधिक निराश होता हूं अगर वे ऐसा नहीं कर पाते। अगर आप विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को बाहर रख रहे हो तो मेरे नजरिए से इंग्लैंड क्रिकेट काफी अच्छी स्थिति में है।” पूर्व तेज गेंदबाज सिल्वरवुड ने साथ ही संकेत दिए कि डोम बेस और जोस बटलर दोनों ही तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं।

Tags: Ben StokesBen Stokes rotationChris Silverwoodcricketcricket newsDom BessEng vs WIEngland coachengland cricket teamEngland vs PakistanEngland vs West IndiesEngland vs West Indies 3rd TestHindi Cricket NewsJos Buttlerlatest cricket newsWI vs Engइंग्लैंड कोचइंग्लैंड क्रिकेट टीमइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजक्रिकेटक्रिस सिल्वरहुडजोस बटलरडोम बेसबेन स्टोक्सबेन स्टोक्स रोटेशन
Previous Post

दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीन व WHO बराबर के जिम्मेदार : अमेरिका

Next Post

समंदर की लहरों के बीच सर्फिंग करती नजर आईं माधुरी दीक्षित

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Next Post
माधुरी दीक्षित

समंदर की लहरों के बीच सर्फिंग करती नजर आईं माधुरी दीक्षित

यह भी पढ़ें

Eyeliner

आंखो पर नहीं टिकता आईलाइनर, इस टिप्स से नहीं फैलेगा

12/09/2025
IIMC

IIMC ने तीसरी बार प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में किया संशोधन

04/11/2020
Hina Khan

हिना खान ने किया बड़ा खुल्लासा बताया, “ये रिश्ता क्या कहलाता है कि वजह से खोई फिल्में”

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version