• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार और संगठन में फेरबदल करने को लेकर भाजपा में मंथन

Writer D by Writer D
31/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
bjp meeting

bjp meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के लिये पार्टी और सरकार में जरूरी फेरबदल को लेकर सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं ने विचार विमर्श किया।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुये। बाद में दोनो नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास में जाकर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को दोनो नेता उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य से अलग अलग मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। श्री संतोष और श्री सिंह दो दिवसीय दौरे पर यहां आये है। उन्होने कैबिनेट स्तर के कुछ मंत्रियो से बातचीत कर सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ इसे संगठन के तालमेल से बेहतर बनाये जाने के उपायों के बारे में विचार विमर्श किया।

पंचायत चुनाव ड्यूटी के महीने बाद तक मृत कर्मियों के आश्रितों को मिलेंगे 30 लाख

कैबिनेट स्तर के एक मंत्री ने कहा “ भाजपा नेताओं ने पार्टी के कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्र की और सरकार की लोकप्रियता के बारे में जानने के साथ इसमें और सुधार की गुजाइंश के बारे में पूछा।” एक अन्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की पूरी कवायद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि श्री संतोष और श्री सिंह ने चुनाव प्रचार की रणनीति की समीक्षा की। उन्होने पाटी के अभियान सेवा ही संगठन की समीक्षा की और कहा कि कोविड के कठिन समय के दौरान लोगों की मदद कैसे की जा सकती है। उन्होने सलाह दी कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर इस प्रचार अभियान को आगे भी जारी रखा जा सकता है जिससे लोग वैक्सीन के प्रति और अधिक जागरूक हो सके और कोविड प्रोटोकाल का पालन कर सकें।

Tags: bjp meetingup news
Previous Post

भारत में लॉन्च हुए Realme के दो जबरदस्त स्मार्ट टीवी, जानिए कीमत

Next Post

Paytm ने यूजर्स के लिए जारी किया एलर्ट, कैशबैक मैसेज को बताया फर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post
Xiaomi gave a gift to users

Xiaomi ने यूजर्स को दिया तोहफा, अब मात्र 8 मिनट में चार्ज करें स्मार्टफ़ोन

यह भी पढ़ें

indian mujahideeen im terrorist

इंडियन मुजाहिदीन के 12 सदस्य दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

30/03/2021
Electricity Company

बिजली कंपनियों में 2600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अब 20 जून से करें आवेदन

18/06/2024
Pumpkin

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version