• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में हीट वेव प्रबंधन की सीएम भजनलाल ने संभाली कमान

Writer D by Writer D
29/05/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मरूस्थलीय जिलों के अलावा कई संभागीय मुख्यालयों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस केआसपास चल रहा है। रात और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद अपनी दूरदर्शिता की बदौलत शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त कर स्पष्ट निर्देश दिए कि हीट-वेव प्रबंधन उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने पूर्व में ही संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर से लेकर एसडीएम तकऔर चिकित्सा, पेयजल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगाते हुए उन्हें लगातार फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए। जिलों के सभी अस्पतालों और डिसपेंसरियों में हीट वेव से संबंधित दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ इलाज के पुख्ता प्रबंध किए गए। अस्पतालों में लू-तापघात से ग्रसित मरीजों के लिए डेडिकेटेड वार्ड स्थापित किए गए।

मरूस्थलीय क्षेत्र की नहरों और जलभंडारण स्त्रोतों में जलापूर्ति निर्बाध रूप से जारी है, जिससे राज्य में पेयजल और पशुचारे की आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में पशु-पक्षी संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी सरकारी कार्यालयों में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री का यह आह्वान जनआंदोलन बन चुका है और अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं और आमजन इसके लिए आगे आ गए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma)  के निर्देश के पश्चात् मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय को परिवर्तित किया गया है। इससे लाखों श्रमिक परिवारों को राहत मिली है। औद्योगिक स्थलों, धार्मिक एवं पर्यटन केन्द्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक के आसपास छाया-पानी की व्यवस्था की गई है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने गोविन्द देव जी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेश में इन सभी व्यवस्थाओं की पड़ताल करने और इन्हें और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) के निर्देशों की पालना में सभी जिलों के प्रभारी सचिव दो दिनों से अपने प्रभार वाले जिलों में हैं। ये हीट वेव प्रबंधन की बारीकी से माॅनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों की सक्रियता के आकलन के साथ अस्पतालों, गोशालाओं आदि का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी जिलों के दौरों की रिपोर्ट का 31 मई को खुद मुख्यमंत्री आकलन करेंगे।

पहली बार मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने जलदाय और विद्युत विभाग के राज्य स्तर से लेकर उपखण्ड स्तर तक नियंत्रण कक्षों को मुस्तैद रखने की माॅनिटरिंग की है। आमजन को लू और तापघात से बचाव के प्रति जागरुक करने साथ ‘डू और डोंट्स’ के प्रति आमजन को जागरुक किया जा रहा है। कुल मिलाकर प्रत्येक स्तर पर मुख्यमंत्री की माॅनिटरिंग और समय पूर्व प्रबंधों की बदौलत गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में आमजन को राहत मिली है।

Tags: cm bhajanlal sharmaHeat Waverajasthan news
Previous Post

सीएम भजनलाल शर्मा ने गोविन्द देव जी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

Next Post

समग्र विकास से लौटाएंगे जनता के पसीने का कर्ज : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post
CM Yogi

समग्र विकास से लौटाएंगे जनता के पसीने का कर्ज : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को चुकानी होगी भारी कीमत : योगी

13/07/2021
सुशांत राजपूत में अब संजय राउत को दिखा बेटा

सुशांत राजपूत में अब संजय राउत को दिखने लगा बेटा, बोले- परिवार को मिले न्याय

14/08/2020
suspicious circumstances

खेत में गये युवा किसान की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version