• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने जन समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
24/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जन शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने और शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार का दायित्व है। सभी अधिकारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें और जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को प्राप्त जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण जिला या विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए, जबकि उच्च स्तर के मामलों को शीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर भी जोर दिया, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

अब ‘वंदे मातरम्’ में बाधा डालना पड़ेगा भारी, सरकार लाई सख्त कानून

Next Post

प्रधानमंत्री का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व : CM साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Teacher aspirants reached Mayawati's residence.
Main Slider

‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

25/07/2026
Lucknow Fire Tragedy: Bulldozer Razed Illegal Building
Main Slider

15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

25/07/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

25/07/2026
Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

25/07/2026
Unwanted Hair
Main Slider

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

25/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व : CM साय

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद

26/07/2023

“ग्लोबल ड्रीमशाला वेब-आधारित साक्षरता परियोजना” को लागू करने साथ आए DEVI संस्थान और SBI फाउंडेशन

08/11/2021
Suicide

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, गृह क्लेश से थी क्षुब्ध

02/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version