• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूत और निडर जम्मू-कश्मीर आतंक की कायराना हरकतों से डरता नहीं: उमर अब्दुल्ला

Writer D by Writer D
27/05/2025
in जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Omar Abdullah

CM Omar Abdullah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला  (CM Omar Abdullah) ने मंगलवार को पहलगाम में कैबिनेट बैठक आयोजित की। यह वही पहलगाम है। जहां 22 अप्रैल को भीषण आतंकी हमला हुआ था। इस बैठक के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद, घाटी में पर्यटन को रोक नहीं सकता और ना ही सरकार को डराया जा सकता है। सीएम उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने सोशल मीडिया पर लिखा, कि हम पहलगाम इसलिए आए हैं ताकि स्थानीय लोगों के साथ एकजुटता दिखा सकें। साथ ही उन सभी पर्यटकों का आभार जताने के लिए भी जो धीरे-धीरे फिर से कश्मीर और पहलगाम की ओर लौट रहे हैं।

यह पहली बार है जब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कैबिनेट बैठक श्रीनगर या जम्मू के बजाय किसी अन्य स्थान पर आयोजित हुई। मुख्यमंत्री (CM Omar Abdullah) ने कहा कि इस बैठक के जरिए सरकार का कामकाज भी आगे बढ़ाया गया और साथ ही आतंकियों को स्पष्ट संदेश भी दिया गया कि सरकार डरने वाली नहीं है।

पर्यटन को संकट से अलग रखने की बात

मुख्यमंत्री (CM Omar Abdullah) ने कहा, कि हम पहलगाम आए ताकि पर्यटन को फिर से बढ़ावा दिया जा सके। महाराष्ट्र से 60 टूर ऑपरेटर यहां आने वाले हैं। यह एक अच्छा संकेत है। पर्यटन को राजनीतिक स्थिति से जोड़ना ठीक नहीं। मेरी सरकार इस क्षेत्र को किसी भी टकराव या संघर्ष से अलग रखने का प्रयास करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को ‘कॉन्फ्लिक्ट-न्यूट्रल एक्टिविटी’ यानी संघर्ष से परे रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है, बल्कि शांति और विकास का भी प्रतीक है।

जम्मू-कश्मीर डटा हुआ है, मजबूत है

मुख्यमंत्री (CM Omar Abdullah) ने पहलगाम क्लब में हुई इस कैबिनेट बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,कि आज पहलगाम में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। यह सिर्फ एक सामान्य प्रशासनिक काम नहीं था, बल्कि एक मजबूत संदेश भी था हम आतंक की कायराना हरकतों से डरते नहीं। उन्होंने आगे कहा कि शांति के दुश्मन हमारी इच्छाशक्ति को कभी कमजोर नहीं कर सकते। जम्मू-कश्मीर डटा हुआ है, मजबूत है, और निडर है।

पहले भी दूरदराज क्षेत्रों में कर चुके हैं बैठक

यह पहली बार नहीं है जब उमर अब्दुल्ला ने संवेदनशील और दूरदराज़ इलाकों में कैबिनेट बैठकें की हैं। अपने पिछले कार्यकाल (2009-2014) के दौरान भी उन्होंने गुरेज़, माछिल, तंगधार, राजौरी और पुंछ जैसे क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें कर सरकार की सक्रियता और लोगों से जुड़ाव का संदेश दिया था।

नीति आयोग की बैठक में भी रखी थी यही बात

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भी यही अपील की थी कि पर्यटन को संघर्ष और राजनीति से अलग रखा जाए, ताकि कश्मीर की सुंदरता और आतिथ्य का लाभ सभी को मिल सके।

Tags: CM Omar Abdullah
Previous Post

कोरोना ने लखनऊ में दी दस्तक, पहला केस मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Next Post

घंडियाल देवता मंदिर गजा से होते हैं हरिद्वार और हिमालय के दर्शन-मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ-2027 से पहले गंगा कॉरिडोर समेत बड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

07/08/2026
Punjab Assembly
पंजाब

पंजाब विधानसभा में गूंजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

07/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे वन महोत्सव: CM नायब सैनी

07/08/2026
Next Post
CM Dhami inaugurates Gaja Ghantakarna Mahotsav

घंडियाल देवता मंदिर गजा से होते हैं हरिद्वार और हिमालय के दर्शन-मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

dead bodies floating

लाशों पर राजनीति

14/05/2021
journalist arrested

प्रयागराज में दो तस्कर 20 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार

18/02/2021
Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप, मनोकामना होगी पूर्ण

15/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version