• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारी सत्ता तो राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण का साधन है : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
01/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बड़ालालपुर स्थित टीएफसी में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका उत्साह ही एक नई ऊर्जा का कारण है। यह ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा है। इसी के बल पर तो हम इस राज्य को सुशासन दे पा रहे हैं। युवा ऊर्जा जिसके पास हो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूल्य और सिद्धांत विहीन राजनीति फांसी का फंदा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमारी सत्ता तो राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण का साधन है । साध्य नहीं है। कार्य करने के बाद हम कभी नहीं कहते हमने कर दिया। बल्कि हम तो बस निमित्त मात्र हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल का जिक्र कर कहा कि जिनकी उम्र 25 से 30 साल है या इससे कम है उन्हें अहसास तक नहीं होगा कि उनके सामने यह प्रदेश पहचान को मोहताज था। यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। हर चीज में भेदभाव रही, नौजवान के लिए रोजगार नहीं था। किसान आत्महत्या कर रहे थे। प्रदेश से उद्योग पलायन कर रहे थे। इन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। इन साढ़े सात वर्षों में एक नया उत्तर प्रदेश बना है।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि आज बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी। हमने हर व्यापारी को दस लाख रुपया का बीमा कवर दिया है, उन्हें भरोसा दिया है कि हम सुरक्षा देंगे आप व्यापार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षों में यूपी पुलिस में एक लाख की भर्ती करेंगे। आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यहां आ रहे हैं। 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आया है। डेढ़ करोड़ नौजवान को सीधे- सीधे नौकरी मिलेगी । पहले नौजवान मुंबई-हैदराबाद और विदेश में जाता था। आज उस नौजवान को प्रदेश में उसके जिले, उसके घर में नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को प्रदेश में आगे बढ़ाया गया।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विरोधी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नकाब पहनकर गुमराह करने वाले आ गए हैं। कोई जाति या धर्म से देश से बड़ा नहीं है। लेकिन, आप देख रहे हैं कि कैसे-कैसे षड्यंत्र हो रहे हैं। जो लोग सामाजिक न्याय के लिए समर्पित महापुरुषों का अपमान करते थे, वे आज वोट के लिए उनकी आरती उतार रहे हैं।

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, जब भी इन्हें सरकार बनाने का मौका मिला, उन्होंने देश की कीमत पर राजनीति की। इन दलों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सामाजिक अपमान किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान किया। इन महापुरुषों को भारत रत्न न मिल पाए, इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।

इसके पहले कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद राजू विष्ट,प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यशाला का शुभारंभ सांसद राजू विष्ट ने दीप जलाकर किया।

Tags: cm yogiup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत, IPS की बेटी थी मृतका

Next Post

सीएम योगी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

हमारी कुछ खराब आदतें भी हमें समय से पहले बूढ़ा बना देती हैं

09/01/2022
ipl 2022

IPL 2022: लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से दी मात

04/04/2022
UPSESSB

खत्म हुआ 11 साल का इंतज़ार, जारी हुआ UPSESSB का रिजल्ट

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version