• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज तो धर्म की रक्षा हेतु ही हुए थे अवतरित : सीएम योगी

Desk by Desk
27/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
0
योगी ने गुरू ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका

योगी ने गुरू ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित गुरूवाणी कीर्तन में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को याद किया।

सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज तो धर्म की रक्षा हेतु ही अवतरित हुए थे। उन्होंने स्वयं अपनी आत्मकथा में हमारे लिए सब कुछ लिपिबद्ध किया है। हम कभी इसे देखें तो। सही परिप्रेक्ष्य में इसे अंगीकार तो करें।

साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को कोटिशः नमन… https://t.co/midSZ1FOC3

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 27, 2020

सिख पंथ की परंपरा को अक्षुण्ण रखने हेतु हमें उनकी शिक्षाओं का अनुगमन करना चाहिए। योगी ने कहा कि भारत के इतिहास की जब बात करते हैं तो सिख इतिहास उससे अलग हो ही नहीं सकता, वह तो हमारे पाठ्यक्रम का एक हिस्सा बनना चाहिए।

एक-एक बच्चे को गुरु पुत्रों की शहादत के विषय में बताया जाना चाहिए। उनका बलिदान वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के लिए नई प्रेरणा बनेगा। हम सबको एक बात का स्मरण सदैव रखना होगा कि इतिहास को विस्मृत करके कोई व्यक्ति, कोई समाज, कोई कौम कभी आगे नहीं बढ़ सकती है। इतिहास, हम सभी को गौरवशाली पलों से प्रेरणा एवं गलतियों से सबक लेने की सीख देता है।

सिर पर पगड़ी बांधकर श्री योगी ने गुरूग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका और गुरूवाणी कीर्तन में भाग लिया। मुख्यमंत्री आवास पर गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्रों तथा माता के बलिदान को याद करने के लिए साहिबजादा दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें कई मंत्री और अधिकारी शामिल हुये।

उन्होने कहा कि मैं सिख समाज एवं प्रदेशवासियों को इस गौरव की अनुभूति करने वाले दिवस पर हृदय से बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। आज मातृभूमि, देश और धर्म के लिए अपनी शहादत देने वाले गुरू पुत्रों एवं गुरू माता के प्रति नमन करने, श्रद्धा एवं कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिवस है।

श्री योगी ने कहा कि गुरूवाणी देश और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने की एक नई प्रेरणा देता है। हो याद रखना होगा कि इतिहास को भुला कर कोई भी व्यक्ति, जाति या कौम कभी आगे नहीं बढ़ सकती है। गुरूवाणी कीर्तन के साथ हम सबका जुड़ना इस इतिहास को आगे बढ़ा रहा है।

बता दें कि इससे पहले गुरूनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर मुख्यमंत्री आवास पर गुरूवाणी कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया था।

Tags: Guru Granth Sahibगुरूनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सवगुरूवाणी कीर्तनयोगी ने गुरू ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकालंगरसिख समाज
Previous Post

कुशीनगर : पत्रकार ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

Next Post

अलकायदा के एनजीओ से मिल रहा असम के बाल गृहों को पैसा: प्रियंक कानूनगो

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
धर्म

तुलसी का पौधा देता है आने वाली विपत्ति का संकेत, करें ये उपाय

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Next Post
priyank

अलकायदा के एनजीओ से मिल रहा असम के बाल गृहों को पैसा: प्रियंक कानूनगो

यह भी पढ़ें

मुख्य सचिव संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

26/03/2022

यूपी प्रशासन ने मुजफ्फरनगर में लगाई धारा 144

08/10/2021
UP MLC Election Result

ब्लॉक प्रमुख: आजमगढ़ में खिला कमल, सपा को मिली मात्र चार सीटें

10/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version