• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉकी टीम को CM योगी ने दी बधाई, बोले- आज एक इतिहास और बन गया

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, खेल, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 41 साल पहले मॉस्को में पदक जीता था। हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए इसे गौरवपूर्ण लम्‍हा करार दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

सीएम योगी ने कहा कि आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया…’टीम इंडिया’, जय हिन्द! इसके अलावा उन्‍होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया। जय हिन्द!’

आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है।

‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

हार्दिक बधाई ‘टीम इंडिया’।

जय हिन्द!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2021

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर होगा भव्य आयोजन

बता दें कि यह ओवरऑल ओलंपिक इतिहास में हॉकी टीम 12वां मेडल है। जबकि जर्मनी के साथ मैच में एक समय भारतीय टीम 1-3 से पीछे थी। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया। वैसे मुकाबले में जर्मनी ने बेहद आक्रामक शुरुआत करते हुए दूसरे मिनट में ही उरुज ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

पहले क्वार्टर तक जर्मनी की टीम 1-0 से आगे थी। 17वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल करके स्‍कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद जर्मनी की ओर से 24वें मिनट में निकोलस वेलन ने और 25वें मिनट में बेनिडिट फुर्क ने गोल करके टीम को 3-1 की बढ़त दिलाई। हालांकि दबाव से उबरकर भारतीय टीम आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

Tags: indian men hockey teamLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hinditokyo olympic 2020Tokyo Olympic 2021Uttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर होगा भव्य आयोजन

Next Post

हनुमान-मनकामेश्वर मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
Hanuman-Mankameshwar temple

हनुमान-मनकामेश्वर मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

corona in maharashtra

कोरोना पर राजनीति नहीं, प्रयास जरूरी

11/04/2021
CM Yogi

कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई और राहत भत्ता

15/05/2023
Durga Shankar Mishra

स्वच्छता सर्वेक्षण में उप्र को मिले सर्वोच्च अंक: मुख्य सचिव

20/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version