• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने युवाओं को वितरित किए सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

Writer D by Writer D
25/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 250 युवाओं को सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मंशानुरूप राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय युवाओं को हुनरमंद बना रहा है। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने उप्र सरकार के साथ मिलकर कौशल योजना के तहत सुरक्षा गार्डों को प्रशिक्षण दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारे ऋषियों ने बहुत बड़ी बात कही थी कि कोई व्यक्ति अयोग्य नही है, बशर्ते उसे कोई योग्य योजक मिल जाये। आज की आवश्यकता समाज की आवश्यकता के अनुसार डिग्री कोर्सेज की जरूरत होती है। यह कार्य आज प्रधानमंत्री मोदी के मंशानुरूप राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय कर रहा है।

सरकारी सुरक्षा हर प्रतिष्ठान नहीं रख सकता। यह सभी जानते हैं। सरकारी सुरक्षागार्ड रखना बहुत महंगा होता है। आज समय अनुरूप हमको बड़े औद्योगिक, प्रतिष्ठानों संस्थानों की भी सुरक्षा करनी होती है। हर संस्थान निजी सुरक्षा व्यवस्था रखते हैं। यह कम खर्चीला और आसान होता है। कई लोग परिस्थितियों वश अपने घर परिवार से दूर नहीं जा पाते। उन्हें पार्ट टाइम यह कार्य करने का अवसर वहीं मिले, यह एक अभिनव प्रयोग है।

हर महीने मिलेगी 50 हजार रूपए पेंशन, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के कार्य आज बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं। हमने भी इस दिशा में विश्वकर्मा श्रम योजना शुरू की। श्रम को स्किल के साथ जोड़ने का कार्य हो रहा है। हम उन्हें प्रशिक्षण देते हैं। उस दौरान मानदेय भी देते हैं। आज ऐसे हज़ारों खुशहाल परिवार मौजूद हैं। आज गांव का व्यक्ति खुद का सैलून चला रहा है। साथ ही अन्य को रोजगार भी दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि सुरक्षा क्षेत्र में यह अभिनव शुरुआत हुई है। निजी संस्थानों में रिटायर आर्मी मैन ही सुरक्षा के साथ जुड़ते थे लेकिन अब यह राष्ट्रीट रक्षा विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित किया जा रहा है। साइबर अपराध पर पर भी निगरानी हो रही है। आज हमारे प्रदेश में हर क्षेत्र में लैब स्थापित किये जा चुके हैं। पुलिस के पास फोरेंसिक इंस्टीट्यूट भी मौजूद है। इस दिशा में अच्छा कॅरियर बन सकता है। यह प्रशिक्षण युवाओं को स्वावलंबी बनाएगा और प्रतिभा को एक मंच भी मिलेगा।

इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति विमल एन पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

हर महीने मिलेगी 50 हजार रूपए पेंशन, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

Next Post

लखनऊ-कानपुर को मिला इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post

लखनऊ-कानपुर को मिला इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें

pradeep pandey chintu

चॉकलेटी हीरो ‘चिंटू’ के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे सुनील और भूपाल

15/07/2021
kanya pujan

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन कब और कैसे करें कन्या पूजन

29/03/2023
Punjab's holy cities become 'drug-free zones'

सिख विरासत को सम्मान, इस राज्य के ‘पवित्र शहर’ बने नशा-मुक्त ज़ोन

08/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version