• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने की उप्र की सराहना, सीएम योगी ने जताया आभार

Writer D by Writer D
27/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रेडियो पर प्रसारित ‘मन की बात’ में एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने वाराणसी में जी-20 क्विज, वाराणसी दुग्ध समूह और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाली प्रदेश की बेटियों की तारीफ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा कि वाराणसी में हुए जी-20 क्विज में 800 स्कूलों के सवा लाख विद्यार्थियों की भागीदारी ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने वाराणसी दुग्ध समूह का जिक्र करते हुए कहा कि यह समूह हमारे दुग्ध उत्पादकों और पशु पालकों की आय बढ़ाने के संयुक्त प्रबंधन पर कार्य कर रहा है। इससे पूर्वांचल में श्वेत क्रांति का संकेत मिलता है। साथ ही कार्यक्रम में उन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी में पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की प्रगति और 20 किमी। रेस वॉक टीम का हिस्सा रही प्रियंका से बात भी की। प्रधानमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों का अनुभव जाना और उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से संबंधित विषयों का उल्लेख करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित हुए जी-20 क्विज में 800 स्कूलों के 1।25 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी से बने विश्व रिकॉर्ड की आज मन की बात कार्यक्रम में सराहना की। जी-20 कार्यक्रमों के प्रति नई पीढ़ी की यह रुचि और उनमें उसकी सहभागिता देश के विकास का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन।

जनता दर्शन में योगी बोले, जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लिखा, वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करते हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाली प्रदेश की बेटियां प्रगति और प्रियंका देश का गौरव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में इन बेटियों के उल्लेख से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने वाराणसी दुग्ध समूह की सराहना पर प्रधानमंत्री (PM Modi)  का आभार जताते हुए ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा ‘वाराणसी मिल्क यूनियन’ के माध्यम से वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्र के अन्नदाता किसानों के जीवन में आई समृद्धि और उनकी आय में निरंतर हो रही वृद्धि का उल्लेख इसका प्रमाण है।

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा, ‘‘विकसित भारत के विजन और मानव-कल्याण के दृष्टि-पथ मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के अंतर्गत सितंबर में देश के गांव-गांव में, हर घर से मिट्टी जमा करने के अभियान और अक्टूबर में ‘अमृत कलश यात्रा’ में सम्मलित होने का आह्वान किया है। ‘आजादी के अमृत काल’ में देश को एकात्मता के सूत्र में पिरोने की यह पावन यात्रा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव के साथ 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ने जा रही है।’’

Tags: cm yogiLucknow NewsMann Ki Baatpm modiup news
Previous Post

जनता दर्शन में योगी बोले, जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

Next Post

बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
Children

बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

pm modi meeting

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच PM मोदी की हाई लेवल बैठक, स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद

04/04/2021
ENG vs SL

ENG vs SL: श्रीलंका की बड़ी जीत, इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

26/10/2023

कांग्रेस के स्टार प्रचारक RPN सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

25/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version