• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
27/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Children
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों (Children) में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार (Yogi Government) ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि इसके तहत सरकार की ओर से जिला और विकास खंड स्तर पर गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। इन गतिविधियों में ब्लॉक स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, प्रदेश के अंदर और प्रदेश के बाहर बच्चों (Children) की एक्सपोजर विजिट जैसी गतिविधियों को सुनिश्चित किया जाना है।

इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए सरकार ने वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2023-24 में 17.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है, जिसे जिलों को जारी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है। योगी सरकार इसी कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ा रही है।

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद के द्वारा सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गतिविधियों के संचालन से संबंधित कार्ययोजना और निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार प्रधानाध्यापक एवं विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों द्वारा परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों (Children) के लिए विज्ञान विषय से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।

प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा-6 से 01, कक्षा 7 से 02 एवं कक्षा-8 से 03 बच्चों की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। यदि किसी कक्षा में बच्चों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में प्रधानाध्यापक द्वारा किन्हीं 02 कक्षाओं से अधिकतम 06 बच्चों का चयन किया जाएगा।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने की उप्र की सराहना, सीएम योगी ने जताया आभार

विकास खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संबंधित ब्लॉक के एआरपी, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के प्रधानाध्यापकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कराया जाएगा। बच्चों की कापी जांचने के लिए आवश्यकतानुसार विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों को नियोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर क्विज प्रतियोगिता के लिए स्वीकृत कुल धनराशि में से 10 प्रतिशत की धनराशि उन बच्चों को दी जाएगी, जो जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 100 बच्चों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विज्ञान पर आधारित समसामयिक विषयों पर मॉडल बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा तथा बच्चों को विज्ञान के शिक्षक, एआरपी द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडल्स में से विशेषज्ञों की निर्णायक समिति द्वारा उत्कृष्टता के आधार पर 10 सर्वश्रेष्ठ मॉडल्स का चयन किया जाएगा तथा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने की उप्र की सराहना, सीएम योगी ने जताया आभार

Next Post

उप्र की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे निराश्रित गोवंश, बढ़ेंगे आश्रय स्थल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Cattle

उप्र की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे निराश्रित गोवंश, बढ़ेंगे आश्रय स्थल

यह भी पढ़ें

Kangana compared her career to Shahrukh Khan on the 15th anniversary in Bollywood

बॉलीवुड में 15वीं सालगिरह पर कंगना ने अपने करियर की तुलना शाहरुख़ ख़ान से की

28/04/2021
Suicide

फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

05/01/2022
Arun Kumar Sinha

SPG के डायरेक्टर का अरुण कुमार सिन्हा निधन, पीएम मोदी की सुरक्षा विंग के थे प्रभारी

06/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version