• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है ‘शिवशक्ति’ प्वॉइंट : योगी

Writer D by Writer D
26/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ISRO के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी (CM Yogi) ने हर्ष जताया है। पीएम मोदी ने 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’रखने की घोषणा की। पीएम की इन घोषणाओं पर सीएम योगी (CM Yogi) ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस विषय पर एक के बाद एक कुल तीन पोस्ट किए और सभी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए उनकी घोषणाओं को विश्व कल्याण के प्रति नए भारत का संकल्प करार दिया।

नेशनल स्पेस डे (National Space Day) की घोषणा पर सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि चंद्रमा पर ‘तिरंगा फहराने’ की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने के अब हर वर्ष 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति एक रचनात्मक व प्रेरक वातावरण निर्मित होगा। प्रधानमंत्री जी का आभार।

Chandrayaan-3 Mission: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर

अपने दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम योगी (CM Yogi) ने चंद्रयान-2 के विषय में की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का ‘तिरंगा’ नामकरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विफलता से कभी भी न हारने का संदेश देश वासियों को दिया है। दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह ‘तिरंगा’ प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। जय हिंद!

चंद्रयान-3 के लैंडर ने जिस स्थान पर लैंड किया है, उसका नामकरण भगवान शिव के नाम पर करने पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करने वाले शिव के नाम में ही कल्याण की भावना अंतर्निहित है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस प्वॉइंट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘शिवशक्ति’ नामकरण ‘विश्व कल्याण’ के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।

Tags: Chandrayaan-3cm yogiLucknwo NewsNational Space Dayshiv shakti pointtiranga point
Previous Post

गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए नगरीय निकायों में होगा सेल्फ असेसमेंट

Next Post

‘द केरला स्टोरी’ की एक्ट्रेस ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर, जहां एक्टर की हुई थी मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Peanut Burfi
Main Slider

इस राखी पर अपने हाथ से बनी मिठाई से करें भाई का मुंह मीठा, देखें ये रेसिपी

21/08/2026
Makeup
Main Slider

40+ उम्र में महिलाएं आजमाए ये टिप्स, पार्टी में छा जाएंगी

21/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
Next Post
Sushant Singh Rajput

'द केरला स्टोरी' की एक्ट्रेस ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर, जहां एक्टर की हुई थी मौत

यह भी पढ़ें

drug smuggler arrested

करोड़ो की हेरोइन के साथ STF के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर

29/07/2022
Shramjeevi Express Blast

Shramjeevi Express Blast: दोनों आतंकियों को फांसी की सजा, धमाके में 14 लोगों की हुई थी मौत

03/01/2024
ramit sharma ig zone moradabad

रेप पीड़िता से आईजी ने की मुलाक़ात, एसओ पटवाई सहित 5 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version