• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमें 25 करोड़ जनता के लिए कार्य करना है, उनकी अपेक्षाओं पर हमें खरा उतरना है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi gave appointment letter to seven hundred officers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 39 डिप्टी कलेक्टर और 93 पुलिस उपाधीक्षकों समेत 700 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मुझे खुशी है कि 21वां नियुक्ति वितरण समारोह हो रहा है। मात्र 10 माह के भीतर परीक्षा परिणाम देकर नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि आपके सामने अपनी योग्यता, क्षमता को दिखाने को लंबा समय है। अब आपको डिप्टी कलेक्टर के रूप में व्यावहारिक जीवन का सामना करना पड़ेगा। अहंकार से मुक्त होकर कार्य करना होगा।

अपने को बड़ा अधिकारी समझ कर सबसे अलग रहने से कोई बड़ा नहीं हो जाता। याद रखना, यह भारत है। यहां जनता ही जनार्दन होती है। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने सिकंदर की कहानी सुनाते हुए कहा कि हमें खुद को सर्वशक्तिमान घोषित नहीं करना है। कई अधिकारी इसी भ्रम के साथ रहते हैं। सरकार को अंत में उन्हें नौकरी से बाहर करना पड़ता है।

Image

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई विशेष क्षेत्र, जाति, धर्म नहीं दिखता है। आपको कहीं भी सिफारिश नहीं करानी पड़ी। आपके अभिभावकों को भी कहीं भटकना नहीं पड़ा। आप लोग नौकरी में आए हैं। केवल मीटिंग न कीजिए। परिणाम तक पहुंचिए। निर्णय लीजिए। जो अधिकारी बढ़िया काम करते हैं, उन्हें जनता याद रखती है। आम जन के काम के लिए आपसे किसी की सिफारिश की जरूरत न पड़े। उसका तत्काल काम होना चाहिए। 25 करोड़ प्रदेश की जनता के लिए काम कीजिए।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के पहले उप्र की जो व्यवस्था लगातार नीचे जा रही थी, योगी आदित्यनाथ के आने के बाद वह निरंतर ऊपर उठ रही है। पहले भर्तियां लटकी रहती थीं। आज प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार परिणाम आ रहे हैं। युवाओं को नियुक्त पत्र बांटे जा रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों से पूरी लगन के साथ कार्य करने की अपील की। खन्ना ने कहा कि हर व्यक्ति अपना चरित्र प्रमाण पत्र खुद लिखता था। आप बेहतर करेंगे लोग याद करेंगे। पीठ पीछे भी तारीफ करेंगे।

इन पदों पर हुई नियुक्ति

निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नियुक्ति विभाग के चयनित 39 डिप्टी कलेक्टर, गृह विभाग के 93 पुलिस उपाधीक्षकों, खाद्य एवं रसद विभाग के 07 जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, वित्त विभाग के 12 लेखाधिकारी, नगर विकास विभाग के 10 अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1/सहायक नगर आयुक्त/कर निर्धारण अधिकारी, राजस्व विभाग के 44 नायब तहसीलदार, आयुष विभाग के 422 चिकित्साधिकारी, भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के 53 प्राविधिक सहायक, खान अधिकारी, खान निरीक्षक, राज्य सम्पत्ति विभाग कें 05 व्यवस्थाधिकारी व व्यवस्थापक, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के 15 प्रबंधक, विशेष कार्याधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला है।

गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

इस मौके पर संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, संजीव मित्तल, डीजीपी विजय कुमार, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ देवेश चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsmission rojgarup news
Previous Post

गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

Next Post

Chamoli Accident: हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए CM धामी, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

Chamoli Accident: हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए CM धामी, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Ramlala

नागपंचमी पर अयोध्या में रजत हिंडोले में विराजे रामलला

09/08/2024
Yamunotri Dham

भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

27/10/2022
CM Yogi

सदन में अलग अंदाज में नजर आ रहे सीएम योगी

30/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version