• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने 11 लाख लोगों को दिया उनके घर का मालिकाना हक

Writer D by Writer D
25/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत 11 लाख ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने वाला ग्रामीण आवासीय अभिलेख यानी घरौनी प्रमाणपत्र सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गड़बड़ करके या एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने वालों की अब खैर नहीं। वहीं जमीन के दस्तावेज होने से लाभार्थियों को बैंक लोन भी आसानी से मिल सकेगा। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि राजस्व विभाग और स्टांप रजिस्ट्रेशन विभाग को मिलकर यह देखना चाहिए कि जो व्यक्ति जमीन बेच रहा है यह जमीन उसके नाम है भी या नहीं।

अगर उसके नाम जमीन नहीं है तो ऐसे लोगों को तत्काल पुलिस को सौंप देना चाहिए ताकि पुलिस उन्हें ‘उपहार’ दे सके। मुख्यमंत्री योगी स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इस कार्यक्रम में 11 लाख से अधिक ग्रामीण लोगों को आवासीय अभिलेख उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री ने कहा की खतौनी में नामांतरण के लिए 6 साल का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि अगर कोई व्यक्ति जमीन बेचता है तो तत्काल खतौनी में नामांतरण करने की व्यवस्था हमें लागू करनी होगी ताकि प्रदेश की कानूनव्यवस्था बेहतर स्थिति में रह सके। ये सभी कार्यक्रम हमें निश्चित समय सीमा के भीतर पूरे करने होंगे।

घरौनी प्रमाणपत्र मिलने से ग्रामीणों को बैंकों से लोन प्राप्त करना आसान हो जाएगा। अन्य आवश्यक सेवाओं को हासिल करने में भी घरौनी के दस्तावेज उनके काम आ सकेंगे। राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत सभी 75 जिलों में घरौनियां तैयार किए जाने का काम बड़ी तेजी से कर रही है।

भारतीय दृष्टि अपने आप में वैज्ञानिक दृष्टि : सीएम योगी

अभिलेखों को तैयार करने के लिए 1,10,313 ग्रामों को चिह्नित किया गया है। स्वामित्व योजना के तहत 20 जून तक प्रदेश के कुल 68641 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। 23287 ग्रामों में कुल 3428305 घरौनियां तैयार हो चुकी हैं।

योजना के तहत ग्रामीण आवासीय अभिलेखों का निर्माण हो जाने पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी विवाद काफी कम हो जाएंगे। स्वामित्व का अभिलेख बन जाने पर न्यायालय में चल रहे विवादों का निस्तारण जल्द होगा।

Tags: ghaurani certificateLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup government newsUttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

भारतीय दृष्टि अपने आप में वैज्ञानिक दृष्टि : सीएम योगी

Next Post

मुलायम सिंह यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेंदाता में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

राम नगरी अयोध्या पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रामलला के किये दर्शन

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Main Slider

लखनऊ में गोमती का कहर, 3.5 लाख लोग प्रभावित; अगले 24 घंटे में 2 फीट बढ़ सकता है जलस्तर

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

SIR पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- लोकतांत्रिक विरासत होगी मजबूत

05/10/2026
Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
Next Post
mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेंदाता में भर्ती

यह भी पढ़ें

Train

रेलवे लाइन के किनारे मिला व्यक्ति का शव

24/08/2022
murder

इस राज्य के मेयर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

30/07/2021
Nagpur Violence

Nagpur Violence: DCP पर कुल्हाड़ी से अटैक, 33 पुलिसकर्मी व पांच अन्य लोग हुए घायल, 5 FIR-50 गिरफ्तार

18/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version