• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने Monkeypox को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिये ये सख्त निर्देश

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए केस में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी बरती जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 491 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 498 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,804 है। 2,608 लोग घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 74 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 92 लाख 97 हजार 879 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 34 करोड़ 70 लाख 89 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 14 करोड़ 55 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 98.71 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसी आयु वर्ग में 15 करोड़ 35 लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

यूपी में Monkeypox की दस्तक, इन जिलों में मिले 3 संदिग्ध मरीज

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 100.5 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 91.6 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 99.9 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 83.1 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के नए चरण में टीके की ‘अमृत डोज’ (प्रिकॉशन डोज) दी जा रही है। प्रिकॉशन डोज निःशुल्क है। अब तक 55 लाख 82 हजार से अधिक लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवा ली है। उन्होंने 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लिए 75 दिनों के निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए मिशन मोड में प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र प्रदेशवासी को मुफ्त प्रिकॉशन डोज अवश्य लग जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी तथा कर्मचारी प्रिकॉशन डोज लगवाएं। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आम जन को इस सम्बन्ध में जागरूक किया जाए। प्रिकॉशन डोज के महत्व और प्रिकॉशन डोज के लिए निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों के बारे में आमजन को उपयोगी जानकारी दी जाए। इसके लिए विविध मीडिया माध्यमों का सहयोग लेते हुए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिकाधिक उपयोग किया जाए।

कोविड टीकाकरण कैम्प का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री (cm yogi) ने देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव आदि के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को सही और समुचित जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति से परामर्श किया जाए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में न्यूनतम 10 बेड मंकीपॉक्स से प्रभावित मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कुछ दिनों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू संक्रमण से सुअर की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। संक्रमण का प्रसार न हो, इसके लिए कन्टेन्मेन्ट ज़ोन की व्यवस्था लागू की जाए। संक्रमित सूअरों की अंतिम क्रिया मेडिकल प्रोटोकॉल के साथ हो। यह नदियों/जलाशयों में बिल्कुल न बहाये जाएं। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये जाएं। उन्होंने कहा कि सुअर पालन बहुत से लोगों के लिए आजीविका का माध्यम हैं। ऐसे में जिन सुअर पालकों के यहां अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से पशुहानि हुई है, उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाए।

Monkeypox का टीका देश में बनाने की तैयारी, इस कंपनी को मिल सकता है ऑर्डर

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग दो वर्ष के अन्तराल के बाद इस बार कांवड़ यात्रा हो रही है। बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए आवागमन कर रहे हैं। यह सुखद है कि कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में है। अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए निकलेंगे। इसके दृष्टिगत सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलियाकलां क्षेत्र में शारदा नदी और बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां की स्थिति पर 24×7 नजर रखी जाए। आपद स्थिति में आमजन की सुरक्षा, बचाव और राहत के लिए सभी प्रबंध कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विभाग, केन्द्रीय जल आयोग, केन्द्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें। यहां से प्राप्त आकलन/अनुमान रिपोर्ट समय से फील्ड में तैनात अधिकारियों को उपलब्ध करायी जाए। भारत सरकार की एजेंसियों की मदद से आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान की बेहतर प्रणाली के विकास के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दिनों में प्रायः सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मरीजों के त्वरित उपचार की व्यवस्था रहे। सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsmonkeypox in upmonkeypox virus
Previous Post

UPPSC (Pre) 2022 का परिणाम घोषित

Next Post

भारत की विश्वसनीय कंपनी बन रही पेस्ट सेफ इनिशियल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

22/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

22/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Next Post
Pest Safe Initial

भारत की विश्वसनीय कंपनी बन रही पेस्ट सेफ इनिशियल

यह भी पढ़ें

Inome Tax

शुरू हुई टैक्स फाइलिंग, डिपार्टमेंट ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 के यूटिलिटी फॉर्म

15/05/2026
डॉ. तंज़ीन फात्मा भी विधानसभा सत्र में पहुंची

रामपुर शहर विधायक डॉ. तंज़ीन फात्मा विधानसभा सत्र में पहुंची, दिग्गजों ने की मुलाकात

18/02/2021
relationship

पुरुषों को नहीं पसंद आती महिलाओं की ये पांच बातें

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version