• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Monkeypox का टीका देश में बनाने की तैयारी, इस कंपनी को मिल सकता है ऑर्डर

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Monkeypox vaccine

Monkeypox vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कई देशों के बाद भारत में भी मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने एंट्री कर ली है। मौजूदा समय देश में 4 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद इंडियन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री इस वायरल बीमारी की वैक्सीन और दवाएं विकसित करने पर विचार कर रहा है।

भारत में कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड विकसित करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मंगलवार को कहा कि वह ग्लोबल पार्टनर Novavax के साथ मिलकर मंकीपॉक्स की mRNA वैक्सीन ( Monkeypox vaccine) विकसित करने की योजना बना रहे हैं। पूनावाला ने यह भी बताया कि वह डेनमार्क की दवा कंपनी Bavarian Nordic द्वारा निर्मित चेचक के टीके के आयात पर भी विचार कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, चेचक के टीके, मंकीपॉक्स के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। हालांकि, ये टीके केवल उन लोगों को लगाए जाने चाहिए, जो मंकीपॉक्स के मरीजों के निकट संपर्क में आए हों यानी हाई रिस्क पर हों। पहले बताया गया था कि चेचक का टीका मंकीपॉक्स से बचने के लिए उपयोगी है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता पर डेटा सीमित है। इसके साथ ही WHO ने कहा कि वह इस समय सामूहिक टीकाकरण करने की सिफारिश नहीं कर रहा है।

भारत ने चेचक को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसलिए देश में चेचक के टीके का कोई घरेलू निर्माता नहीं है। हालांकि विशेषज्ञों का दावा है कि भारत में चेचक के टीके निर्माण का अवसर तब तक मजबूती से नहीं उभर सकता जब तक कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण की आवश्यकता न हो और सरकार ऐसा नीतिगत निर्णय न ले ले।

लालू यादव के पूर्व OSD भोला यादव गिरफ्तार, रेलवे भर्ती घोटाले में CBI ने की कार्रवाई

प्रसिद्ध माइक्रोबायोलॉजिस्ट और वायरोलॉजिस्ट, वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. गगनदीप कांग ने कहा कि चेचक के टीके मंकीपॉक्स से रक्षा करते हैं, लेकिन कोई भी भारतीय निर्माता चेचक के टीके नहीं बनाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल वैक्सीनेशन की भी जरूरत नहीं है। जब मंकीपॉक्स के लिए दवाओं की बात आती है तो चेचक के इलाज के लिए विकसित की गई टेकोविरिमैट वैक्सीन की जनवरी 2022 में यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने सिफारिश की थी।

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंटरनल मेडिसिन के निदेशक सतीश कौल ने कहा कि Bavarian Nordic का टीका JYNNEOS का टीका भी FDA द्वारा अनुमोदित है और ये 85 फीसदी तक सुरक्षा देता है। इसके अलावा Brincidofovir एक और एंटी वायरल दवा है, जिसकी FDA ने शिशुओं समेत वयस्कों और बाल रोगियों में चेचक के लिए सिफारिश की थी।

हर 10 दिन में मेरे घर आते थे पार्थ चटर्जी, अर्पिता मुखर्जी ने किए हैरतंगेज खुलासे

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में टेस्टिंग के लिए Genes2Me प्राइवेट लिमिटेड ने रीयल टाइम PCR आधारित किट विकसित करने की घोषणा की, जो 50 मिनट से कम समय से रिपोर्ट दे देती है। WHO के मुताबिक, 1 जनवरी से 22 जुलाई 2022 तक 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,016 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनिया के कई देशों में फैल रहे मंकीपॉक्स को देखते हुए 21 जुलाई को WHO ने एक इमरजेंसी बैठक की थी, जिसके बाद 23 जुलाई को मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

Tags: Adar Poonawaladelhi newsmonkeypoxMonkeypox vaccineNational newsWHO
Previous Post

लालू यादव के पूर्व OSD भोला यादव गिरफ्तार, रेलवे भर्ती घोटाले में CBI ने की कार्रवाई

Next Post

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, कोर्ट ने बढ़ाई गिरफ्तारी वारंट की तारीख

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
Abbas Ansari

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, कोर्ट ने बढ़ाई गिरफ्तारी वारंट की तारीख

यह भी पढ़ें

लाल चौक पर आतंकी हमला, ग्रेनेड अटैक में 10 लोग घायल

06/03/2022
After all, why is Randhir Kapoor going to sell his ancestral house

आखिर क्यों रणधीर कपूर बेचने जा रहे अपना पुश्तैनी मकान

03/05/2021
UP enters the global semiconductor platform

सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

16/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version