• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वकर्मा दिवस पर हस्तशिल्पियों को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

Writer D by Writer D
17/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को यहां हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों का सम्मान किया। विश्वकर्मा दिवस पर एमएसएमई एवं हस्तशिल्प पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि हस्तशिल्पियों ने तमाम अभाव और चुनौतियों के बावजूद इस परम्परा और हुनर को बचा के रखा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके हुनर को एक मंच दिया है। उनकी प्रेरणा से 2017 में उप्र में नई सरकार का गठन होने के बाद इस क्षेत्र में कई कार्यक्रम प्रारंभ किए गए। यूपी में 90 लाख से भी ज्यादा एमएसएमई की इकाई है। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की। ओडीओपी योजना के तहत प्रत्येक जिले के उत्पाद की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और उसके विकास को लेकर कार्य किया जा रहा है। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से हस्तशिल्पियों को सम्मान दिया। उन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया। इससे उन्हें आर्थिक लाभ भी हुआ।

उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा हस्तशिल्प पुरस्कार वितरण समारोह एवं फ्लैटिड फैक्ट्री का शिलान्यास करते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/WrQkYMS7BS

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 17, 2022

May be an image of 6 people, people standing and indoor

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी के बारे में कोई नहीं जानता था। 2017 के पहले आजमगढ़ को लोग आतंकवाद का गढ़ के रूप में जानते थे। गोरखपुर के टेराकोटा के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। फिरोजाबाद का ग्लास उद्योग, कन्नौज का इत्र, अलीगढ़ के ताले, भदोही की कालीन और सहारनपुर का क्राफ्ट उद्योग आज आगे बढ़ रहा है।

पांच वर्ष में 13.5 लाख एमएसएमई इकाई पंजीकृत

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हस्तशिल्पियों की वजह से आज उत्तर प्रदेश आगे बढ़ा है। निवेश के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के प्रति आज विश्वास बढ़ा है। उत्तर प्रदेश ने गुड गवर्नेंस में पहला स्थान प्राप्त किया है। पिछले पांच वर्ष में भारत सरकार के पोर्टल पर 13 लाख 50 हजार एमएसएमई इकाइयों का पंजीकरण हुआ है। इससे करीब 94 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

सीएम योगी ने पीएम के जन्मदिन पर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, कहा- कर्तव्यों के प्रति ईमानदार

 

फैक्टरी लगाने पर एक हजार दिन तक कोई जांच नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि एमएसएमई इकाई लगाने के लिए आवेदन करने वाले उद्यमी को 72 घंटे के अंदर क्लियरेंस दे दिया जाएगा। इसके बाद एक हजार दिन तक कोई भी विभाग जांच के लिए नहीं पहुंचेगा। उस एक हजार दिन में उद्यमी अपने सारे कार्य पूरा कर लेंगे। सरकार प्रदेश में निवेश लाने के लिए नियमों में बहुत बदलाव किया है। सरकार निवेशकों की हर संभव मदद करेगी।

May be an image of 5 people and people standing

फ्लैटेड फैक्टरी का शिलान्यास किया

योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्पाद में क्वालिटी होनी चाहिए, लेकिन उसके डिजाइनिंग पैकेजिंग के लिए भी कार्य करना होगा। भारत सरकार ने इसके लिए आगरा, कानपुर, गोरखपुर का चयन किया है। आगरा में रेडीमेड गारमेंट्स के लिए क्लस्टर फ्लैटेड फैक्टरी का शिलान्यास हो रहा है। इसमें 40 इकाइयों की स्थापना एक ही कॉम्प्लेक्स में होगी। इसी तरह कानपुर में भी फ्लैटेड फैक्टरी का शिलान्यास हो रहा है। इस जगह 67 इकाइयों की स्थापना एक ही कॉम्प्लेक्स में होगी। इन कार्यों से रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर में बहुत बड़ा काम होने जा रहा है। आप अगर प्रोडक्ट के क्वालिटी पर ध्यान देंगे तो आपका प्रोडक्ट वैश्विक स्तर पर स्थान बनाएगा। उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी बहुत बेहतर होगी। एयरपोर्ट, हाईवेज़, वाटरवेज के नए कनेक्टिविटी स्थापित हो रहे हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsvishwakarma diwasVishwakarma Puja
Previous Post

भारतीय खेल जगत ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Next Post

विश्व हिंदू महासंघ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर हनुमान चालीसा पाठ का किया आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post

विश्व हिंदू महासंघ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर हनुमान चालीसा पाठ का किया आयोजन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने बारिश में शहीद परिवारों के घर के बाहर सफाई कर पखवाड़े की शुरुआत की

17/09/2022
pm modi

पीएम मोदी ने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में टेका मत्था, की प्रार्थना

01/05/2021
Tap Connections

उत्तर प्रदेश में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों को मिलने लगा नल से जल

31/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version