• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने किया पदकवीरों का सम्मान, दो खेलों को गोद लेगी सरकार

Writer D by Writer D
19/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया।

प्रदेश सरकार की तरफ से जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सर्वाधिक दो करोड़ रुपये की इनामी राशि व पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश भर के 75 जिलों से जिलेवार 75-75 खिलाड़ी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय बनाएगी। इसके अलावा, प्रदेश दो खेलों को गोद लेगी जिनका अगले 10 वर्षों तक वित्त पोषण किया जाएगा। इसमें एक कुश्ती है और दूसरा कोई अन्य खेल होगा। लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना की जाएगी।

Big announcement of CM Yogi in Gorakhpur: Kumbh of players will be held in  Lucknow on August 19, government will shower money on all Olympic medalists  and participants, invites players from 75

– समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व करने का मौका है जब हम ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब भारत ने ओलंपिक के अब तक के इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करता है उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

– कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को चेक देकर सम्मानित किया गया। पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, महिला हॉकी की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सर्वाधिक दो करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

CM Yogi honored Olympic medalists,distributed 42 crores - हिन्दुस्थान समाचार

– खिलाड़ियों ने सम्मान के लिए प्रदेश सरकार का आभार जाया। हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने कहा कि इससे बाकी खेलों के खिलाड़ी भी उत्साहित होंगे। यह खेलों को प्रोत्साहन देने का अच्छा प्रयास है। उन्होंने हॉकी इंडिया को भी धन्यवाद दिया।

सीएम योगी का ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा स्मार्टफोन, सरकारी कर्मचारियों को DA

– मुक्केबाज लवलीना ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास था कि गोल्ड मेडल जीतें पर इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के लिए कहा कि खुद पर भरोसा हो तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।

– वहीं, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा कि हमें ऐसा सम्मान पहले किसी राज्य ने नहीं दिया। यूपी का धन्यवाद।

Yogi Adityanath: Latest News, Photos and Videos on Yogi Adityanath - ABP  News

-राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नीरज चोपड़ा व अन्य खिलाड़ी मंच पर पहुंचे। समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा तमाम अन्य हस्तियां मौजूद हैं। खिलाड़ियों का स्वागत बैंड की प्रस्तुति के साथ किया गया।

– मंच पर दाहिनी ओर पुरुष हॉकी टीम और बाई और महिला हॉकी टीम मौजूद है। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी सांग से की गई।

खिलाड़ियों को दी गई पुरस्कार राशि

खिलाड़ी — पुरस्कार राशि

नीरज चोपड़ा — दो करोड़

रवि कुमार दहिया — डेढ़ करोड़

मीराबाई चानू — डेढ़ करोड़

पीवी सिंधू — एक करोड़

बजरंग पूनिया —  एक करोड़

लवलीना — एक करोड़

पुरुष हॉकी टीम — एक करोड़ प्रति खिलाड़ी

महिला हॉकी टीम — 50 लाख प्रति खिलाड़ी

दीपक पूनिया — 50 लाख

अदिति अशोक — 50 लाख

हॉकी टीम स्टाफ     — 10 लाख प्रति सदस्य

विजय शर्मा (मीराबाई कोच) — 10 लाख

Tags: Ikana StadiumLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiTokyo OlympicsUttar Pradesh News
Previous Post

एक और नेता के खून से लाल हुई घाटी, ‘अपनी पार्टी’ के नेता की गोली मारकर हत्या

Next Post

फोटोग्राफी एक जादूगरी है, जो अनमोल पलों को संजोती : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
keshav maurya

फोटोग्राफी एक जादूगरी है, जो अनमोल पलों को संजोती : मौर्य

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Suicide

युवती ने नदी में कूद कर की आत्महत्या

28/03/2024
Employment

योगी सरकार की पहल से प्रदेश के युवाओं को विदेश में भी मिल रहे रोजगार के अवसर

19/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version